Advertisment

Congress Mhow Rally: राहुल बोले- GST हिंदुस्तान के गरीब देते हैं, दो-तीन अरबपतियों को दिया जा रहा कांट्रेक्ट

Madhya Pradesh (MP) Congress Mhow Jai Bhim Jai Bapu Jai Samvidhan Rally Latest Updates; केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस महारैली निकालने जा रही है।

author-image
Kushagra valuskar
Congress Mhow Rally: राहुल बोले- GST हिंदुस्तान के गरीब देते हैं, दो-तीन अरबपतियों को दिया जा रहा कांट्रेक्ट

Congress Mhow Rally Update: कांग्रेस ने महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन किया है। रैली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता महू पहुंच गए हैं। मंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल को बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर और चरखा भेंट किया।

Advertisment

कार्यक्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, पूर्व एमपी सीएम कमलनाथ, जीतू पटवारी, जयराम रमेश, शैलजा कुमारी, उमंग सिंघार समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

Congress Mhow Rally LIVE Update:

राहुल गांधी ने कहा

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की गई। इन्होंने कहा कि 400 सीट आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। हम उनके सामने खड़े हुए तो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। उन्होंने कहा, 'संविधान जिस दिन खत्म हो गया, उस दिन गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं बचेगा।'

ये गोडसे और गांधी परिवार की लड़ाई- रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़ी तो संविधान बदल जाएगा। मैंने इतिहास में पढ़ा था कि मोहम्मद गजनी भारत को लूटने आया था। वैसे ही मोदी जी संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'ब्रिटिश जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई है। ये गोडसे और गांधी परिवार की लड़ाई है।'

Advertisment

publive-image

ये गोडसे और गांधी परिवार की लड़ाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़ी तो संविधान बदल जाएगा। मैंने इतिहास में पढ़ा था कि मोहम्मद गजनी भारत को लूटने आया था। वैसे ही मोदी जी संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, 'ब्रिटिश जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई है। ये गोडसे और गांधी परिवार की लड़ाई है।'

राहुल संविधान बचाने वाले सेनापति- सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी जी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की। ये भाईचारे की यात्रा थी। आज संविधान की रक्षा के लिए कोई सेनापति के रूप में सामने आया वे राहुल गांधी हैं।

Advertisment

publive-image

2028 में मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार- उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम के नारे से की। उन्होंने कहा कि केंद्र में लंगडी सरकार है। ये कभी भी गिर सकती है। बीजेपी देश में किसी को एक नहीं कर सकती। सिंघार ने कहा कि आरएसएस तोड़ने की तो कांग्रेस जोड़ने की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। 2028 में एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

publive-image

सांसद-विधायकों का सौदा हो रहा

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि बाबा अंबेडकर ने कहा था संविधान जैसे हाथों में होगा वैसा ही इस्तेमाल होगा। आज संविधान मोदी सरकार के हाथों में है। देश के सांसद-विधायकों का सौदा हो रहा है। अमित शाह ने संसद के अंदर अंबेडकर जी का अपमान किया, वो सोची समझी साजिश है।

publive-image

राहुल गांधी देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर आए- जीतू पटवारी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जो देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर आए हैं। देश को एक करने के लिए चार हजार किमी की यात्रा की। राहुल जी ने संविधान को बचाने के लिए भाजपा को 400 पार नहीं होने दिया।

Advertisment

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस साल भार में प्राइवेट सेक्टर में जातिगत जनगणना कराएगी। जब हम विधानसभा इलेक्शन हारे थे तब काफी निराशा थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से आज हम फिर उत्साह से खड़े हैं।'

रेवंत रेड्डी ने संविधान को नष्ट करने का लगाया आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संविधान को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। जितना वे संविधान को नष्ट करने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम संविधान को बचाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, संविधान बदलने का उनका एजेंडा पूरा नहीं हुआ, क्योंकि जनता ने उन्हें 400 की जगह 240 सीट दीं।

https://twitter.com/ANI/status/1883774439911002361

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

publive-image

महू अंबेडकर और गांधी से जुड़ा- अजय सिंह

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि महू बाबा साहेब अंबेडकर और महात्मा गांधी से जुड़ा है। आज हमारे संविधान की मूल बातों पर हमला किया जा रहा है। मॉब लिंचिंग हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। इसके साथ ही गरीब और अमीर के बीच विभाजन बढ़ रहा है।

महू में कांग्रेस का कुंभ- अविनाश पांडे

कांग्रेस वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का कुंभ है। उन्होंने कहा, संविधान को बदलने की कोशिश उन लोगों द्वारा की जा रही है, जिन्होंने कभी संविधान को नहीं अपनाया और न राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले ने कहा

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि महू में हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने संविधान बचाने के लिए आवाज उठाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। उसके लिए हम सब यहां आए हैं।

पटोले ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताएं की है। इलेक्शन कमीशन लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार उनकी बी पार्टी है। वहां बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई।

https://twitter.com/ANI/status/1883756780595167671

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि जब संविधान बचाने की बात होगी तो कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य इसके लिए तैयार रहेगा। भाजपा आरक्षण पर सवाल उठा रही है। संविधान संशोधन की बात कर रही है।

पटवारी ने कहा, 'गृहमंत्री शाह ने अंबेडकर जी का अपमान किया है। वे लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें नहीं कर पाए। इसलिए अपनी खीझ निकाल रहे हैं।'

https://twitter.com/ANI/status/1883745505190215681

राहुल गांधी इंदौर के लिए हुए रवाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महू के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। वह 12.40 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड जाएंगे। 1.30 बजे से जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकाली जाएगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1883744412670558383

सभा स्थल के लिए दो बड़े मंच तैयार

कांग्रेस के सभा स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर 200 लोग बैठेंगे। इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के 95 पदाधिकारी होंगे। कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस मंच पर बैठेंगे। वहीं, दूसरे मंच पर एमपी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य बैठेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है...

rahul gandhi राहुल गांधी Priyanka Gandhi" jitu patwari MP Congress Rally 2025 Jai Bhim Jai Bapu Rally Congress Mhow Rally Congress Mhow Rally UPDATE
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें