Advertisment

महु में 27 को कांग्रेस की जय भीम जय संविधान रैली: 1 दिन पहले पहुंचे CM मोहन यादव, कहा-कुछ लोग महु को पर्यटन स्थल समझ रहे

Congress Mega Rally Mhow: महु में कांग्रेस की महारैली, सीएम बोले बाबासाहब की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल समझ रहे कुछ लोग

author-image
Rohit Sahu
महु में 27 को कांग्रेस की जय भीम जय संविधान रैली: 1 दिन पहले पहुंचे CM मोहन यादव, कहा-कुछ लोग महु को पर्यटन स्थल समझ रहे

Congress Mega Rally Mhow: बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मस्थली से 27 जनवरी को कांग्रेस महारैली करने जा रही है। कांग्रेस जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की तैयारियां कर चुकी है। रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी शामिल होंगे। रैली में राहुल और प्रियंका गांधी को राजनीतिक भाषण न देने की शर्त पर परमिशन दी थी। हालांकि बाद में विवाद के बाद कलेक्टर ने परमिशन दे दी। इसी बीच आज यानी 26 जनवरी को मोहन यादव महु पहुंचे। जहां उन्होंने किसी का नाम लिए वगैर कहा कि कुछ लोग महु को पर्यटन स्थल समझ रहे हैं।

Advertisment
कांग्रेस की रैली से पहले सीएम मोहन यादव पहुंचे

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1883482971690119614

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को महू पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर जाकर माल्यार्पण किया और उनके अस्थिकलश के दर्शन किए।सीएम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग बाबासाहब की पवित्र जन्मस्थली को केवल पर्यटन स्थल के रूप में देखते हैं और यहां इवेंट आयोजित करने आते हैं। बाबासाहब को सच्चा सम्मान देने के लिए उनकी महत्वपूर्ण तिथियों (जयंती और पुण्यतिथि) पर यहां आना चाहिए।

सीएम की बात पर जीतू पटवारी का पलटवार

https://twitter.com/jitupatwari/status/1883527027351036095

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियां लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा हैं। गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस महू में एक बड़ी सभा का आयोजन कर रही है। इस सभा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: जबलपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग: कई दुकानें खाक, धमाकों से मची अफरातफरी

Advertisment
पहले लगाई रोक फिर मिली परमिशन

महू के वेटनरी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की सभा की अनुमति को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन ने जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के आवेदन पर अनुमति तो दी, लेकिन इसमें शर्त जोड़ी कि सभा के दौरान अनाउंसमेंट में राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण नहीं दिए जाएंगे। कांग्रेस ने 'राजनीतिक' शब्द पर आपत्ति जताई, जिसके बाद प्रशासन ने अनुमति पत्र में संशोधन किया।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : लखपति दीदीयों को करोड़पति बनाएंगे Shivraj, कृषि मंत्री ने बताया अपना सपना.!

Priyanka Gandhi" Mukhaymantri Jankalyan Abhiyan MP Congress Mega Rally in Mahu mp congress Mallikarjun Kharge jitu patwari indore CM Mohan Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें