Digvijaya Singh: पूर्व CM दिग्विजय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बहाने फिर BJP को घेरा, चंपत राय पर लगाया बड़ा आरोप

Digvijaya Singh पूर्व CM दिग्विजय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बहाने फिर BJP को घेरा, चंपत राय पर लगाया मंदिर जमीन में घोटाले का आरोप

Digvijaya Singh: पूर्व CM दिग्विजय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बहाने फिर BJP को घेरा, चंपत राय पर लगाया बड़ा आरोप

मुरैना। Digvijaya Singh. अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) अपने हालिया बयानों से एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका बयान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा है। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम से पहले दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।

क्या बोले दिग्विजय सिंह?
मुरैना पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि- जब शंकराचार्य को नहीं बुलाया जा रहा है तो फिर कांग्रेस निमंत्रण कैसे स्वीकार कर ले। दिग्विजय ने कहा कि हमारी ये आपत्ति है कि हमारे शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने धर्म का ठेका ले रखा है क्या?

संबंधित खबर:Digvijaya Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में स्थापित होने वाली नई मूर्ति को लेकर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले दिग्गी?

चंपत राय पर लगाए आरोप
दिग्विजय (Digvijaya Singh) ने बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि- इन लोगों का राम मंदिर पर कोई अधिकार नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चंपत राय पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि- ये चंपत राय कौन हैं, ये सिर्फ संघ के प्रचारक हैं और इन्होंने ही जमीन का घोटाला किया है। इसके बावजूद इन्हें ही वहां का प्रमुख बना दिया गया है।

संबंधित खबर:MP News: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अब जातियों को लड़ा रही बीजेपी
बीजेपी को घेरते हुए दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने आगे कहा कि- BJP ने पहले हिंदू - मुसलमानों को लड़ाया और अब देश के अंदर रहने वाली सभी जातियों को लड़ा रही है। बीजेपी ने अपनी राजनीति में धर्म के नाम पर पहले हिंदु-मुसलमान को बांटा और अब भगवान राम को बांटने की कोशिश कर रही है।

कांतिलाल भूरिया ने साधा निशाना
दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया। राम मंदिर आंदोलन को लेकर जमा किए गए चंदे का हिसाब मांगते हुए भूरिया ने कहा कि- शुरुआती राम मंदिर आंदोलन में अरबों रुपए इकट्‌ठा हुए। बीजेपी और आरएसएस ने मिलकर राम मंदिर का ये सारा पैसा खा लिया।
ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार ने किसा सुसाइड, इंदौर में दो दिवसीय स्व-रोजगार मेला आज से, सीजी में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का दौरा आज

Swachh Survekshan Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP के 6 और छत्तीसगढ़ के 5 शहरों को किया पुरस्कृत

CG News: जालंधर में छत्तीसगढ़ की हेमवती ने जूडो में जीता कांस्य, बढ़ाया मान

Ayodhya Ram Mandir: ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी’, VHP का दावा

High Court Warning: पुराने उत्पादों को नई तारीखों के साथ दोबारा पैक कर बाजार में बेचने पर हाई कोर्ट सख्त, FSSAI से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article