/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/cog_1646242389.jpeg)
सागर। शहर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। यह हमला कटर से किया गया। जिसके चलते कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें मकरोनिया क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के नेता जतिन चौकसे निवासी पद्माकर नगर मकरोनिया क्षेत्र से बटालियन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जतिन जब जयराम होटल के पास पहुंचे, उसी वक्त पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। और उन्होंने कांग्रेस नेता जतिन को रोककर बटालियन का रास्ता पूछा।
रास्ता पूछने के बहाने किया हमला
जतिन चौकसे रास्ता बता ही रहे थे, इतने में बदमाशों ने कटर निकालकर कांग्रेस नेता चौकसे पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना में चौकसे के चेहरे और कंधे पर कटर के गहरे घाव आए हैं। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना में घायल हुए कांग्रेस नेता चौकसे को आम लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पूरे मामले की जानकारी मिले ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की जानकारी ली। थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस घटना स्थल पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us