Advertisment

MP Congress: मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत, कमलनाथ ने नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान को समझाया

Congress Kisan Mahapanchayat in Morena in Support of farmers against Farm Laws kamal nath Digvijaya Singh Joins

author-image
Sonu Singh
MP Congress: मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत, कमलनाथ ने नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान को समझाया

Image Source: Twitter@MP Congress

मुरैना: तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुरैना जिले में किसान महापंचायत (Morena Kisan Mahapanchayat) का आयोजन किया। देवरी गांव आयोजित कांग्रेस के इस महापंचायत में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) समेत कई दिग्गजों समेत जन सैलाब उमड़ा।

Advertisment

जनसभा को संबोधित कर करते हुए कमलनाथ ने किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। किसान महापंचायत में सुरेश पचौरी, सज्जन वर्मा भी शामिल हुए।

Advertisment

कमलनाथ ने कहा, मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले कृषि कानून को किसानों को समझना होगा, कि किस तरह मोदी ने खेती का निजीकरण किया। उन्होंने कहा, गरीब किसान व्यापार की नहीं सिर्फ गुजारे की खेती करता है।

कमलनाथ ने किसान हित में किए गए पार्टी के कार्यों को गिनाते हुए कहा, फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कांग्रेस ने बनाया। एमएसपी कांग्रेस लाई, लेकिन आज इन सबको खत्म कर बीजेपी उद्योगपतियों के लिए खेती का निजीकरण कर रही। किसान के पास ना बीज होगा ना खाद सिर्फ बंधुआ मजदूर बन कर रह जाएगा किसान।

Advertisment

यहां कमलनाथ ने जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि, जहरीली शराब पीने से अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisment

mp news in hindi mp congress MP Breaking News MP Morena Kisan Mahapanchayat Morena Kisan Mahapanchayat kamal nath farmers farm Laws digvijaya singh Congress Kisan Mahapanchayat Congress CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें