Advertisment

Congress Kisan Andolan MP : दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता गिरफ्तार, कांग्रेस बोली कार्यकर्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज

भोपाल। राजधानी में आज कृषि कानून के खिलाफ राजभवन का Congress Kisan Andolan MP घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों कांग्रेसियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा।

author-image
Bansal News
Congress Kisan Andolan MP : दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता गिरफ्तार, कांग्रेस बोली कार्यकर्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज

भोपाल। राजधानी में आज कृषि कानून के खिलाफ राजभवन का Congress Kisan Andolan MP घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों कांग्रेसियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कुणाल चौधरी समेत 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

https://twitter.com/INCMP/status/1352891906037084160

पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा
कांग्रेस के इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज सुबह राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव करने रोशनपुरा चैराहे के पास एकत्रित हुए थे। कांग्रेसी जैसे ही राजभवन का घेराव करने निकले वैसे ही भारी पुलिस बल ने इन लोगों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर.बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

https://twitter.com/INCMP/status/1352876279608061952

मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है
इस अंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश एवं जिलों से आये कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। रैली रवाना होने से पहले कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और खेती. किसानी इन तीन बिलों के माध्यम से उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी समेत कई विधायक शामिल हुए हैं।

रूट डायवर्ट किया गया है
गौरतलब है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस राजभवन का घेराव करने पहुंची। पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व मंत्री एवं स्थानीय पदाधिकारी जवाहर चौक पर जमा हुए। प्रदर्शन में दिग्विजय, अरुण यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद है। प्रदेश सरकार के महंगाई और कृषि बिल समेत कई मुद्दों को लकेर राजभवन का घेराव किया। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी व्यवस्था कर ली है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई जगहों पर बेरिकेट्स लगा दिए है।वही राजभवन जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है।

Advertisment

रोशनपुरा चौराहे से पहले बेरिकेड्स पर पुलिस का पहरा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन जाने से रोकने के लिए रोशनपुरा बेरिकेड्स लगाए गए है। भोपाल डीआईजी इरशाद वली, दो एडिशनल एसपी, चार सीएसपी समय पांच टीआई ने मोर्चा संभाला है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले की तैयारी भी गई है। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग टीम बनाई गई है।

कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज
बताया जा रहा है कि राजभवन पहुंचने से पहले पुलिस ने काग्रेंसियों पर लाठीचार्ज कर दिया। रंगमहल के पास लाठी चार्ज हुआ। डीआईजी ने खुद मोर्चा संभाला है। जानकारी ये भी है आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान भी बेहोश हुई। वही यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

mp news in hindi MP Breaking News Kamal Nath attacked BJP Kamal Nath AICC former Congress CM Kamal Nath Congress Kisan Andolan MP NEWS Congress Kisan Andolan MP CG Breaking News Breaking News bhopal kamal nath statement bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें