Advertisment

MP Congress Train Stop Demonstration : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में रोकी ट्रेन, राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन

MP Congress Train Stop Demonstration : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में रोकी ट्रेन, राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन,

author-image
Bansal News
MP Congress Train Stop Demonstration : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में रोकी ट्रेन, राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन

भोपाल। Bhopal Congress protest : राजधानी की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 24 मार्च की शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आवाज राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने के दुर्भावना पूर्ण फैसले के विरोध में रेल रोककर विरोध प्रदर्शन किया गया है। भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में रानी कमलापति स्टेशन पर रेल को रोका गया, जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव जी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी जी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन विश्वजीत चौहान जी, उपाध्यक्ष अभिषेक परमार जी, सचिव लोकेंद्र शर्मा, विमल बाथम, गौरव चौहान, गोपिल कोटवाल, चेतन साहू, आतिफ अली, ओम साहू, मयंक दिसोरिया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। MP Congress

Advertisment

बात दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वायनाड सीट से सदस्यता रद्द कर दी गई है। जिसके साथ उनकी जगह के लिए अप्रैल में उपचुनाव कराए जाने की खबर सामने आ रही है। यहां पर खबर सामने आ रही है कि, वायनाड सीट को लेकर चुनाव आयोग का मंथन चल रहा है जिसके साथ अप्रैल में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि, हाल ही राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा से रद्द कर दिया गया है। बता दें कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सरनेम’ केस में पहले तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए 2 साल की सजा हुई, फिर जमानत मिलने के बाद अब उनकी सांसदी नहीं बच पाई। संसद से उनकी सदस्यता खत्म हो गई है। इसे राहुल गांधी को सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वे केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे। हालांकि अभी भी वे विकल्प के तौर पर राहत के लिए हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।

rahul gandhi bhopal mp congress Bhopal Congress Protest rani kamlapati railway station protest in bhopal Protest by stopping the train train stopped in the capital
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें