Advertisment

Vijaypur By Election 2024: क्या कांग्रेस की नई चाल में फंस जाएगी BJP? विजयपुर उपचुनाव में इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

Vijaypur By Election 2024: कांग्रेस ने विजयपुर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है। यह गठबंधन BJP को हराने के लिए किया गया है

author-image
aman sharma
Vijaypur By Election 2024: क्या कांग्रेस की नई चाल में फंस जाएगी BJP? विजयपुर उपचुनाव में इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

Vijaypur By Election 2024: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा उपचुनाव (Vijaypur By Election 2024) में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस ने विजयपुर उपचुनाव से पहले अपना नया गठबंधन साथी ढूंढ लिया है। दरअसल, पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisment

इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस उपचुनाव (Vijaypur By Election 2024) में दमदार वापसी करेगी, लेकिन उपचुनाव में भी कांग्रेस का हाल वहीं पुराना रहा और एक बार फिर जनता ने उन्हें नकार दिया। हर बार मध्यप्रदेश में हार मिलने के बाद कांग्रेस वापसी के नए-नए हथकंडे अपना रही है, जिसके चलते अब वह प्रदेश में आगामी विजयपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Vijaypur By Election 2024) और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है। आगामी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए गठबंधन काफी जरूरी है।

साथ मिलकर देंगे बीजेपी को शिकस्त

बता दें कि मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का कहना है कि अभी हम गठबंधन में हैं और अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हमारा उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है।

Advertisment

बुधनी विधानसभा में शिवराज सिंह के सांसद बनने के बाद वह सीट खाली हो गई है। इस प्रकार विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के इस्तीफा देने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद वह सीट भी रिक्त है।

ऐसे में अब दोनों विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव की तारीखों के ऐलान हो सकता है। बता दें कि विजयपुर और बुधनी सीट पर कब्जा करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर को कस ली है।

ऐसा रहा था छिंदवाड़ा का हाल

बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में उपचुनाव आयोजित किए गए थे। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार धीरेन शाग के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

Advertisment

मगर इधर 3252 वोटों से जीत हासिल कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कमल खिलाया। बता दें कि इस सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट माना जाता है, लेकिन कांग्रेस को उपचुनाव में इस सीट को गंवाना पड़ा था।

हालांकि, अब देखना यह होगा कि आगामी विजयपुर उपचुनाव 2024 में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने में कामयाब हो पाती है या फिर अमरवाड़ा की तरह की विजयपुर की जनता इस गठबंधन को नकार देती है।

ये भी पढ़ें- MP News: Khandwa में कचौरी की दुकान पर सैंपलिंग के लिए पहुंचे Food Inspector, विधायक के पति ने लगाई फटकार

Advertisment

ये भी पढ़ें- MP Rain Alert 2024: बढ़ते जलस्तर ने एमपी के कई जिलों को डराया, प्रदेश में फिर होगी तेज बारिश; IMD ने किया अलर्ट जारी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें