Advertisment

कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा गालियां दी हैं: साध्वी प्रज्ञा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

उज्जैन, 13 जनवरी (भाषा) भोपाल लोकसभा सीट से सांसद और अपने बयानों के लिये अक्सर विवादों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यहां कहा कि कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा से गालियां दी हैं।

Advertisment

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को पहला आतंकवादी बताने संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की टिप्प्णी के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार शाम को साघ्वी प्रज्ञा ने मीडिया से कहा, ‘‘कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा से गालियां दी हैं। भगवा आतंक तक भी कह दिया उसने । इससे ज्यादा निकृष्टता उसकी और क्या होगी। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है।’’

भाजपा सांसद यहां एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि जमा करने के अभियान के दौरान शहर में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की रैली पर पत्थरबाजी करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की प्रशंसा की ।

Advertisment

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें