Advertisment

Rajendra Gudha Join Shiv Sena: राजस्थान में कांग्रेस को लगा झटका, बर्खास्त मंत्री गुढ़ा शिवसेना में हुए शामिल

जयपुर। राजस्थान के बर्खास्त मंत्री और उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।

author-image
Bansal news
Rajendra Gudha Join Shiv Sena: राजस्थान में कांग्रेस को लगा झटका, बर्खास्त मंत्री गुढ़ा शिवसेना में हुए शामिल

जयपुर। राजस्थान के बर्खास्त मंत्री और उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। गुढ़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

Advertisment

शिंदे ने कही ये बात 

इस अवसर पर शिंदे ने कहा, ''मैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा का शिवसेना परिवार में स्वागत करता हूं। राजस्थान की वीरता व शौर्य तथा महाराष्ट्र की वीरता व शौर्य का अब मिलन हुआ है और दोनों साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।'' उन्होंने कहा कि गुढ़ा ने जनता के लिए आवाज उठाई, मंत्री पद त्याग दिया, लेकिन सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा।

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें शिवसेना के किस्मत आजमाने के सवाल को शिंदे ने यह कहते हुए टाल दिया, ''हम क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव लड़ते हैं, हम विकास की राजनीति करेंगे।'' शिंदे ने कहा, ''हमें जनता के लिए जनता की प्रगति और राज्य के विकास के लिए काम करना है।

शिंदे ने गुढ़ा को पार्टी का पहनाया दुपट्टा

महाराष्ट्र की तरह यहां भी विकास की जरूरत है।'' इससे पहले, शिंदे ने गुढ़ा को पार्टी का दुपट्टा पहनाया। उल्लेखनीय है कि गुढ़ा ने मंत्री रहते हुए 17 जुलाई को विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा था, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने सदन में कथित 'लाल डायरी' लहराने का प्रयास किया था। गुढ़ा उन छह विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने 2018 का विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर जीता था, लेकिन बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

G20 Summit 2023 Updates: स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, करप्शन से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

Advertisment

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मची तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख

G20 Summit 2023 Updates: G20 शिखर सम्मेलन का आगाज, जानें आज क्या होगा खास?

Eknath Sinde Rajendra Gudha Rajendra Gudha on Gehlot government Rajendra Gudha Sacked Rajendra Gudha shiv sena
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें