Advertisment

Priyanka Gandhi Gwalior Visit:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची ग्वालियर, जानिए पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज ग्वालियर दौर पर रहेगीं। यहां पर वह जनसभा को संबोधित करेगी। प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचेगी।

author-image
Agnesh Parashar
Priyanka Gandhi Vadra: आज से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर कांग्रेस महासचिव, 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की करेंगी समीक्षा

ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर पहुंच गई है।  एयरपोर्ट से कुछ ही देर में प्रियंका गांधी वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। साथ  ही वह रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर भी  जाएंगी। इसके बाद वह 11 बजे मेला ग्राउंड जनसभा स्थल पहुंचेगी। यहां पर वह  जनसभा को संबोधित करेगी। पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सीए दिग्गविजय सिंह प्रिंयका गांधी के साथ में मौजूद हैं।

Advertisment

MP की सियासत का केंद्र बना ग्वालियर-चंबल

प्रिंयका गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखी जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह दौरा आगामी चुनाव में मप्र सरकार बदलने का कारण बनेगा। कांग्रेस की चुनावी अभियान की शुरुआत ग्वालियर से हो रही है। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता आएंगे। यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा खेमों में बंटी हुई है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में है 34 सीट

2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल के कारण ही कांग्रेस की सरकार बनी थी। हालांकि, ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकर गिर गई थी। ग्वालियर में अनुसूचित जाति मतदाता का बड़ा प्रभाव है। ग्वालियर-चंबल अंचल में 34 सीट है। इसमें से सात सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, बाकी सीटों पर भी अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों का प्रभाव है।

प्रदेश के दिग्गज नेता पुहंचे ग्वालियर

सभा के समापन के बाद सड़क मार्ग से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पहली सभा को लेकर प्रदेश के दिग्गज नेता ग्वालियर आ गए हैं। प्रियंका रूटीन फ्लाइट से ग्वालियर आएंगी और सड़क मार्ग से वापस दिल्ली जाएंगी। सभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया सहित प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता ग्वालियर आ चुके हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: राजस्थान समेत इन पांच राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Vitamin D in Monsoon: बारिश में विटामिन D की कमी कैसे करें पूरी, सूरज नहीं तो ये उपाय है जरूरी

Tajmahal: यमुना नदी का जल स्तर कितना भी बढ़ जाए, ताजमहल के अंदर नहीं जाएगा पानी, जानिए वजह

Advertisment

क्या है AI Image Generator? जानें इसकी शानदार खासियत और उपयोग

Sand Art: समुद्र तट पर रेत से चित्र बनाने की कला इतने साल पहले हुई थी शुरु, जानें विस्तार से

MP news Priyanka Gandhi" Gwalior News gwalior chambal ग्वालियर चंबल ग्वालियर न्यूज़ Priyanka Gandhi Gwalior Visit
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें