Advertisment

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से करेंगी चुनावी शंखनाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की निगाहें अब एमपी पर हैं। एमपी में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं।

author-image
Bansal News
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से करेंगी चुनावी शंखनाद

भोपाल। MP Elections  कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की निगाहें अब एमपी पर हैं। एमपी में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुटी गई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह राज्य के अलग-अलग हिस्सों के दौरे पर हैं, तो वहीं अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे पर आ रही हैं। जहां चुनावी शंखनाद करेंगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय म्युथाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे प्रदेश के 61 खिलाड़ी, इनमें 28 बस्तर से

जबलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने उनके दौरे को लेकर पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने बताया कि प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जनता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

विचार विमर्श किया गया

यहां बता दें कि 12 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का जबलपुर आगमन हो रहा है, उनके आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई हैं। जबलपुर पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने संगठन पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ एक बैठक की, जिसमें प्रियंका गांधी के आगमन और उनके कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- …जब आसमान से कूदे स्वास्थ्य मंत्री, कुछ ऐसा था नजारा वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान विधायक तरुण भनोट ने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर उत्साह नजर आ रहा है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश की जनता भी उन्हें देखने और सुनने के लिए उत्साहित है।

राहुल गांधी का गर्मजोशी से किया था स्वागत

भनोट के अनुसार बीते विधानसभा चुनाव MP Elections में जब राहुल गांधी का जबलपुर आगमन हुआ था उस समय भी संस्कारधानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था और उसी का परिणाम था कि कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। इस बार भी प्रियंका गांधी के आने के बाद कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- हेमा मीणा के लिव इन पार्टनर की शिकायत ने खोला करोड़ों की संपत्ति का राज!

विधायक तरुण भनोट ने कहा कि बीजेपी सरकार की योजनाओं और झूठे वादों से जनता परेशान हो चुकी है और अब उसे कॉन्ग्रेस पार्टी में ही उम्मीद की किरण नजर आ रही है। बहरहाल प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन पर सबसे पहले नर्मदा आरती का आयोजन किया जाएगा और फिर रोड शो एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।

नेक्स्ट लेवल की तैयारी

दरअसल, मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव MP Elections  के लिए नेक्स्ट लेवल की तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को ही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हुई जहां सीएम शिवराज ने विधायकों से वर्क प्लान बनाने को कहा तो वहीं शनिवार को शिवराज, पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ग्वालियर-चंबल की रणनीति पर मंथन करते दिखे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शहडोल दौरे पर हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर बदलेगा मौसम, शाम को छाएंगे बादल, इन जिलों में अलर्ट

Congress madhya pradesh MP Priyanka Gandhi" jabalpur mp elections
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें