Advertisment

Chhattisgarh News: प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भिलाई दौरे पर रहेंगी। यहां पर वह महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल

दुर्ग। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है आज वह भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करना चाहती है। तो वहीं बीजेपी इस चुनावी रण में कोई कसर छोड़ रही है, बीजेपी के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता भी आमजनता के बीच पहुंच रहे हैं।

Advertisment

जयंती स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

कांग्रेस का महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े नेता और विभिन्न शहरों के कार्यकर्ता शामिल भी होंगे।

महिलाओं को साधने की होगी कोशिश

प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस पार्टी राज्य की महिलाओं को साधने की कोशिश में है। बताया गया है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

आज पाटन में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

इसके अलावा आज बीजेपी भी दुर्ग में अपनी परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। आज परिवर्तन यात्रा पाटन पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। वहीं वह इसद दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

Advertisment

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में आज बीजेपी भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह कार्यक्रम सीएम भूपेश बघेल के गढ़ में होने जा रहा है। इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे। वहीं बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का रात्रि विश्राम भी पाटन में ही होगा।

फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रायपुर। चुनावी नजदीकियों को देखते हुए एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर अमित शाह रायपुर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1:15 बजे पहुंचेंगे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें।

BJP दफ्तर में होगी बैठक

इसके बाद शाह शाम 7:30 बजे तक BJP दफ्तर में राज्य के नेताओं के साथ बैठक लेंगे। यह बैठक पार्टी के कोर मेंबर्स के साथ की जाएगी। वहीं इस बैठक में भाजपा अपने प्रत्याशियों की जारी होने वाली दूसरी सूची के बारे में भी चर्चा करेगी।

Advertisment

दुर्ग  न्यूज, भिलाई न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, प्रियंका गांधी भिलाई में, महिला समृद्धि सम्मेलन, परिवर्तन यात्रा, Durg News, Bhilai News, Chhattisgarh News, Priyanka Gandhi in Bhilai, Mahila Samridhi Sammelan, Parivartan Yatra

महिला समृद्धि सम्मेलन भिलाई न्यूज प्रियंका गांधी भिलाई में परिवर्तन यात्रा दुर्ग न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज Priyanka Gandhi in Bhilai Parivartan Yatra Mahila Samridhi Sammelan durg news chhattisgarh news Bhilai News
Advertisment
चैनल से जुड़ें