Advertisment

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मिला टिकट

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो गई है। रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट मिला है।

author-image
Rahul Garhwal
Congress first list released for Haryana Elections wrestler Vinesh Phogat gets ticket from Julana

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। 31 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट मिला है। वहीं बजरंग पूनिया को पार्टी ने किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

Advertisment

Congress first list released for Haryana Elections wrestler Vinesh Phogat gets ticket from Julana

डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक नाम

order

कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी करने के करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें इसराना सीट के मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि के नाम की घोषणा की। पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था। दूसरे लिस्ट में सिर्फ उनका नाम था।

28 विधायकों पर फिर से भरोसा

कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। आज ही कांग्रेस में शामिल हुईं रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया है। वहीं जेल में बंद सोनीपत से MLA सुरेंद्र पंवार को भी टिकट दिया है।

ED केस में फंसे 3 विधायकों को टिकट

कांग्रेस ने ED के मामले में फंसे 3 विधायकों को प्रत्याशी बनाया है। इनमें सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, समालखा से धर्म सिंह छौक्कर और महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 3 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने मामन खान, मुहम्मद इलियास, आफताब अहमद को टिकट दिया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में इस तारीख तक काम करते रहेंगे अस्थाई कर्मचारी, सरकार ने जारी किया आदेश

चौधरी उदयभान को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने 2019 विधानसभा चुनाव हार चुके सिर्फ एक नेता चौधरी उदयभान को प्रत्याशी बनाया है। चौधरी उदयभान इस समय हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी हैं। उदयभान को 2019 में बीजेपी के जगदीश नैय्यर को हराया था। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में जगदीश नैय्यर को टिकट नहीं दिया है। उनकी टिकट होल्ड की है।

5 महिलाओं पर दांव, 2 नए चेहरे

कांग्रेस ने सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के 3 समर्थकों को टिकट दी है। कालका से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से शैली चौधरी और सढ़ौरा से रेनू बाला को टिकट मिला है। ये तीनों MLA हैं। कांग्रेस ने 5 महिलाओं पर दांव खेला है। नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढ़ौरा से रेनू बाला, जुलाना से विनेश फोगाट, कलानौर से शकुंतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल को प्रत्याशी बनाया गया है। रेसलर विनेश फोगाट और शाहबाद सीट से रामकरण काला 2 नए चेहरे हैं, जिन्हें कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: लेनोवो लाया यूनिक लैपटॉप, वीडियो कॉल पर आपके साथ घूमेगी स्क्रीन; एक आवाज पर करेगा ये सारे काम

बजरंग पूनिया किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस ने रेसलर बजरंग पूनिया को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वहीं विनेश फोगाट जुलाना से लड़ेंगी। आज ही दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। आपको बता दें कि बजरंग और विनेश ने 4 सितंबर को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी।

vinesh phogat haryana assembly elections haryana elections 'विनेश फोगाट' हरियाणा विधानसभा चुनाव first list of Congress released in Haryana Vinesh Phogat gets ticket from Julana हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें