Advertisment

Gwalior News: कांग्रेस ने बांटा पेट्रोल लोन, नॉनसेंस फाइनेंसर अनलिमिटेड के नाम से कराई कागजी कार्यवाही

Gwalior News: कांग्रेस ने बांटा पेट्रोल लोन, नॉनसेंस फाइनेंसर अनलिमिटेड के नाम से कराई कागजी कार्यवाही Congress distributed petrol loan, got paperwork done in the name of Nonsense Financier Unlimited

author-image
Bansal News
Gwalior News: कांग्रेस ने बांटा पेट्रोल लोन, नॉनसेंस फाइनेंसर अनलिमिटेड के नाम से कराई कागजी कार्यवाही

ग्वालियर। प्रदेश में कोरोना काल में मंहगाई ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कांग्रेस लगातार प्रदेश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध कर रही है। ग्वालियर में यूथ कांग्रेस ने लोगों को पेट्रोल लोन बांटा है। सोमवार को ग्वालियर में यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल लोन बांटा है। यूथ कांग्रेस ने सोमवार को चेतकपुरी पेट्रोल पंप से करार कर बाहर एक स्टॉल लगाया गया। यहां पेट्रोल भराने आए लोगों को नॉन रिफंडेबल लोन बांटा है।

Advertisment

यहां लोगों को आसान फॉर्म पर लिखा पढ़ी कर 100, 200 और 500 का होम लोन बांटा। यह लोन नॉन रिफंडेबल था। यहां लोन लेने वाले लोगों की लंबी कतार लग गई। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन सिंह ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तो लोगों को गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल लोन लेना पड़ेगा। यूथ कांग्रेस आगे भी ऐसा करती रहेगी। इस लोन की जानकारी मिलने के बाद यहां लोगों की लाइन लग गई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात भी रही।

नॉनसेंस फाइनेंसर अनलिमिटेड नाम से बनाई कंपनी...
यूथ कांग्रेस ने लोगों को पेट्रोल लोन देने के लिए नॉनसेंस फाइनेंसर अनलिमिटेड नाम से कंपनी बनाई है। इस कंपनी के नाम से ही लोगों को लोन दिया गया है। हालांकि यह लोन नॉनरिफंडेबल था। यहां जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना के भयानक काल में आम लोगों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में देश में सबसे मंहगा पेट्रोल मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Youth Congress Pradesh Breaking Hindi petrol loan in gwalior petrol loan MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP gwalior of petrol loan gwalior me banta petrol loan diesel loan
Advertisment
चैनल से जुड़ें