Advertisment

MP Election 2023: कांग्रेस ने दूसरी सूची में बदले तीन प्रत्याशी, 6 विधायकों के टिकट कटे, यहां देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने गुरुवार देर रात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी।पार्टी ने तीन उम्मीदवारों को बदला दिया है।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: कांग्रेस ने दूसरी सूची में बदले तीन प्रत्याशी, 6 विधायकों के टिकट कटे, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी।

इस सूची में 88 नामों पर पार्टी ने घोषणा की है। पार्टी ने तीन उम्मीदवारों को बदल दिया है।

Advertisment

इसमें शिवपुरी जिले की पिछोर, दतिया और नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट शामिल है।

दतिया से अब राजेंद्र भारती चुनावी मैदान में

कांग्रेस ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अब राजेंद्र भारती चुनाव लडेंगे।

पहले इस सीट पर कांग्रेस ने अवधेश नायक के नाम की घोषणा की थी।

लेकिन इनका स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। विरोध इतना बड़ा कि पार्टी को अपना उम्मीदवार ही बदलना पड़ा।

Advertisment

बता दें अवधेश नायक हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में आए थे।

गोटेगांव से कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी

वहीं दूसरी ओर गोटेगांव सीट पर भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले यहां से शेखर चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया था।

लेकिन विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का क्षेत्र में दबदबा होने के चलते उन्हें कांग्रेस ने फिर से उम्मीदवार बनाया है।

पहले इनकी जगह शेखर चौधरी को प्रत्याशी बनाया था।

पुछोर से अब अरविंद सिंह लोधी को मौका

साथ ही तीसरी सीट शिवपुरी जिले की पुछोर है,जहां पर कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषित प्रत्याशी की जगह अब नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है।

Advertisment

पहली लिस्ट में कांग्रेस ने इस सीट से शैलेंद्र सिंह को टिकट दिया था अब इस सीट से अरविंद सिंह लोधी चुनाव लडेंगे।

6 विधायकों के टिकट कटे

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 6 विधायकों के टिकट भी काटे हैं। इसमें सुमावली से अजब सिंह कुशवाह का टिकट पार्टी ने काटा है।

वहीं मुरैना से राकेश मावई, गोहद से मेवाराम जाटव, सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत, बड़नगर से मुरली मोरवाल, ब्यावरा से रामचंद्र दांगी का टिकट पार्टी ने काटा है।

Advertisment

बीजेपी से कांग्रेस में आए नेताओं को टिकट

बदनावर से भंवरसिह शेखावत को टिकट

भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी को भी टिकट

खातेगांव से दीपक जोशी को मैदान में उतारा

जावद से समंदर पटेल को बनाया प्रत्याशी

सेमरिया से अभय मिश्रा को टिकट

गुरुवार को अभय बीजेपी से कांग्रेस में हुए थे शामिल

होशंगाबाद से गिरिजा शंकर शर्मा को टिकट

दूसरी सूची में 11 महिलाओं को टिकट

दूसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 11 महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं पहली लिस्ट की बात करे तो कांग्रेस ने 18 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने इस लिस्ट में

सागर जिले की चार सीटों पर महिलाओं को उतारा हैं जिनमें बीना से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल ,सागर से निधि जैन के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

Shardiya Navratri 2023 Day 6: नवरात्रि का छठवा दिन आज, मां कात्यायनी का ऐसे करें पूजन, पूरे होंगे हर काम

Advertisment

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Health Updates: क्या एयर पॉल्यूशन से होती है माइग्रेन की समस्या? जानें लक्षण

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को रहेगा मूल नक्षत्र, ये रहा राहुकाल, गुलिक काल और शुभ मुहूर्त

Advertisment

बेहद खास है नासा का साइकी एस्ट्रॉइड मिशन, धरती के इस रहस्य को सुलझाएगा

एमपी कांग्रेस, मप्र चुनाव, मप्र चुनाव 2023, कांग्रेस की दूसरी सूची, मप्र न्यूज, मप्र चुनाव न्यूज, MP Congress, MP Election, MP Election 2023, Congress Second List, MP News, MP Election News

मप्र न्यूज मप्र चुनाव न्यूज मप्र चुनाव 2023 मप्र चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची एमपी कांग्रेस MP news MP election news MP election 2023 Mp election mp congress Congress Second List
Advertisment
चैनल से जुड़ें