/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/HTJ2KIe7-Ujjain-News-42.jpg)
Congress Candidate MP BY Election: मध्य प्रदेश की 2 सीट विजयपुर और बुधनी के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस 1 से 2 दिन में कैंडिडेट की घोषणा कर सकती है। एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने दोनों सीटों से प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए पैनल में 3 से 4 नामों को शामिल किया है। यह सूची दिल्ली से फाइनल होगी। जिसके बाद कुछ दिनों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगा।
बुधनी में चार, विजयपुर में तीन नामों का पैनल
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/10/13/new-project-2024-10-13t145752287_1728811678.jpg)
बता दें कांग्रेस ने बुधनी सीट के लिए चार नामों का पैनल तैयार किया है। वहीं विजयपुर सीट के लिए तीन नामों को पैनल में जगह दी है। इन्हीं नामों में से दिल्ली से केंद्रीय समिति एक एक नाम फाइनल करेगी। जिसके बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशिय़ों की घोषणा करेगी। अभी पैनल की सूची PCC ने प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र को भेजी है।
बुदनी से ये नाम आए सामने
पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश राजपूत का नाम सूची में शामिल है। वे 2008 में बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दूसरा नाम राजकुमार पटेल का है वे 1993 में बुधनी सीट से विधायक रहे हैं। तीसरा नाम अजय पटेल का है। अजय वर्तमान में यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे होंगे। चौथा नाम विक्रम मस्ताल का है। विक्रम को कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया था।
विजयपुर सीट के लिए ये नाम सूची में शामिल
/bansal-news/media/post_attachments/lingo/mptak/images/story/202408/66b5f1bf6bf87-vijaypur-assembly-seat-093854132-16x9.png)
विजयपुर से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में तीन नाम शामिल हैं। पहला नाम मुकेश मल्होत्रा का है, वे 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे दूसरा नाम छोटे राम सेमरिया का है वे इस क्षेत्र के आदिवासी वर्ग पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें