Advertisment

Gurmeet Kunnar Passed Away: नहीं रहे कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर, चुनाव से पहले दुखद खबर

राजस्थान के गंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।

author-image
Bansal News
Gurmeet Kunnar Passed Away: नहीं रहे कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर, चुनाव से पहले दुखद खबर

जयपुर। Gurmeet Kunnar Passed Away: राजस्थान के गंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

अस्पताल में किया था भर्ती

सूत्रों के अनुसार, कुन्नर (75) को एम्स के जेरिएट्रिक मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के प्रमाण पत्र के मुताबिक, कुन्नर का निधन सेप्टिक शॉक और गुर्दे की बीमारी के कारण हुआ। वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

करणपुर सीट से है विधायक

कुन्नर राजस्थान की करणपुर सीट से कांग्रेस विधायक थे। पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Rajasthan News, Gurmeet Kunnar Passed Away, Congress MLA, Karanpur Assembly Constituency

Advertisment
rajasthan news Karanpur Assembly Constituency Gurmeet Kunnar Passed Away Congress MLA
Advertisment
चैनल से जुड़ें