Advertisment

Congress Candidate Ashok Kumar Rai Raid: ये कैसे रखा धन ! पेड़ पर डिब्बे में रखे करोड़ों रूपए, सामने आया वीडियो

कर्नाटक के मैसूर में इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार राय के घर छापामार कार्रवाई की है जिसके साथ ही एक पेड़ पर डिब्बे में रखे हुए एक करोड़ रुपए मिले। जिसका वीडियो सामने आया है।

author-image
Bansal News
Congress Candidate Ashok Kumar Rai Raid: ये कैसे रखा धन ! पेड़ पर डिब्बे में रखे करोड़ों रूपए, सामने आया वीडियो

कर्नाटक। Congress Candidate Ashok Kumar Rai Raid इस वक्त की बड़ी खबर कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सामने आ रही है जहां पर कर्नाटक के मैसूर में इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस कैंडिडेट अशोक कुमार राय के घर छापामार कार्रवाई की है जिसके साथ ही एक पेड़ पर डिब्बे में रखे हुए एक करोड़ रुपए मिले। जिसका वीडियो सामने आया है।

Advertisment

जानिए क्या घटना का वीडियो

यहां पर आपको बताते चलें कि, इस घटना का वीडियो सामने आया है जहां पर इनकम टैक्स अधिकारी सुब्रमण्यम राय के घर पहुंचकर उनके बगीचे में लगे पेड़ को देखते हैं। जहां पर अधिकारी देखते है कि, घनी डालियों के बीच एक डिब्बा रखा हुए नजर आता है। अधिकारी घर की महिलाओं से सवाल करते हैं कि ये क्या है? ये कैश है न? इसे यहां किसने रखा? आगे वीडियो में देखते है कि,अधिकारी कहते हैं कि मैडम हम सवाल कर रहे हैं, आप जवाब दीजिए। इस पर एक महिला जवाब देती है कि इसे मैंने रखा है। अधिकारी पूछते हैं कि इसे यहां रखने के लिए आपको किसने दिया था और आपको क्या इंस्ट्रक्शन दिए गए थे? इसका जवाब महिला दे पाए, उससे पहले वीडियो खत्म हो जाता है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले छापेमारी जारी

आपको बताते चलें कि, कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव हैं। इसके चलते आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसके तहत बिना पूरी कागजी कार्रवाई के बड़ी मात्रा में कैश को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की अनुमति नहीं है। बताया जा रहा है कि, इसी के चलते अवैध धन को जब्त करने के लिए इनकम टैक्स विभाग की छापेमारियां जारी हैं और पुलिस भी इस मामले में एक्टिव है। 13 अप्रैल को बेंगलुरु पुलिस ने दो आदमियों के पास से 1 करोड़ अवैध कैश बरामद किया था।

Advertisment
Congress candidate Raid karnataka assembly election 2023 Ashok Kumar Rai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें