Advertisment

Congress Booth Chalo Abhiyan: 7 जुलाई को रायपुर संभाग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल

author-image
Bansal news
Congress Booth Chalo Abhiyan: 7 जुलाई को रायपुर संभाग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरु हो चुका है। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से की गई थी। अब कांग्रेस का बूथ चलो अभियान 7 जुलाई से रायपुर में शुरु होगा। इस अभियान में कांग्रेस के बड़े नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisment

बूथ में जाएंगे CM भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल भी बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। सीएम दक्षिण विधानसभा में बूथ अभियान में जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भी रायपुर संभाग की सीटों पर बूथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के हिसाब से निर्देश दिए जाएंगे।

ये नेता अभियान में होंगे शामिल

बूथ अभियान में कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल पश्चिम सीट से कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं सत्यानारायण शर्मा ग्रामीण इलाकों में बूथ अभियान में जाएंगे। साथ ही धनेंद्र साहू और अरुण वोरा  बूथ स्तर की बैठक लेंगे।

बूथ अभियान का यह है मकसद

इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आना चाहती है। इसलिए पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी अभियान में जुट गई है। बूथ अभियान के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता जमीनी हकीकत पता लगाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साथ पार्टी के दिग्गज नेता खुद ग्रांऊड पर उतकर स्थिति का जायजा लेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

6 July Ka Panchang: क्या आज कर पाएंगे ये काम? आज का पंचांग में जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Jagdish Temple Udaipur: राजस्थान के 400 साल पुराने मंदिर में ड्रेस कोड लागु, इस कपड़े में नहीं मिलेगी एंट्री

Advertisment

Healthy Skin Tips: चेहरे से दाग हटाना है तो, अपनाएं ये देसी नुस्खे

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

CM भूपेश बघेल cm bhupesh baghel raipur news रायपुर न्यूज़ assembly elections 2023 विधानसभा चुनाव 2023 Congress Booth Chalo Abhiyan कांग्रेस बूथ चलो अभियान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें