Advertisment

सोयाबीन 6 हजार में बिके: मध्यप्रदेश में किसानों के लिए कल सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जानें उमंग सिंघार ने क्या कहा

Congress Protest n Madhya Pradesh: कांग्रेस पार्टी 20 सितंबर को किसानों के पक्ष में राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में विशाल धरना प्रदर्शन

author-image
Aman jain
Congress Protest n Madhya Pradesh

Congress Protest n Madhya Pradesh

Congress Protest n Madhya Pradesh: कांग्रेस पार्टी 20 सितंबर को किसानों के पक्ष में राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों से बड़े पैमाने पर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि सरकार ने किसानों से गेहूं और धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का वादा किया था, लेकिन 9 महीने बीत जाने के बावजूद (Congress Kisan Nyay Yatra) भी यह वादा पूरा नहीं हुआ है।

Advertisment

सिंघार ने कहा कि इस कारण किसान प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इससे पहले, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य के बारे में पत्र लिखा था। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र (Congress Kisan Nyay Yatra) में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये करने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने (Kisan Nyay Yatra) यह भी आरोप लगाया कि 20 साल पुरानी भाजपा सरकार और मोदी की गारंटी भी किसानों के लिए पूरी नहीं हो पा रही है।

उमंग सिंघार ने किसानों से किया आह्वान

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने किसानों से अपील की है कि वे 20 सितंबर को होने वाली किसान न्याय यात्रा और धरना-प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर शामिल हों। सिंघार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि 20 सितंबर को कांग्रेस (Kisan Nyay Yatra) मध्य प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं (Madhya Pradesh Farmer Issues) को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, "ये धरना किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है! पिछले एक साल में सरकार ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, चाहे वह फसलों के समर्थन मूल्य की बात हो या मूंग की फसल के पैसों की।

https://twitter.com/UmangSinghar/status/1836615684773581055

किसान भाईयों, इस धरना-प्रदर्शन में जरूर आइए, क्योंकि यह धरना आपके लिए और आपकी (Madhya Pradesh Farmer Issues) समस्याओं को गूंगी-बहरी एमपी सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।" भोपाल जिले के किसान और कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता रातीबड़ में इकट्ठा होंगे, जबकि अन्य जिलों में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान का विरोध: काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि, संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

इन जिलों में ये नेता होंगे शामिल (Congress Protest n Madhya Pradesh)

कांग्रेस द्वारा 20 सितंबर को आयोजित किसान न्याय यात्रा में विभिन्न जिलों में पार्टी के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि इन नेताओं की भागीदारी इस प्रकार रहेगी।

  • मप्र के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल भैया' भोपाल में
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ में
  • कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल रीवा में
  • उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भिंड में
  • राज्यसभा सांसद अशोक सिंह मुरैना में
  • पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुना में
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन में
  • पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी सतना में
Advertisment

यह किसान न्याय यात्रा प्रदेशभर में किसानों की समस्याओं (Madhya Pradesh Farmer Issues) को उठाने और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने के लिए आयोजित की जा रही है।

किसान न्‍याय यात्रा की प्रमुख मांगे (Congress Protest n Madhya Pradesh)

कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में 'किसान न्याय यात्रा' का आयोजन किया है, जिसमें उनकी प्रमुख मांगें हैं कि सरकार किसानों को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे और सोयाबीन का भाव ₹6000 किया जाए। इसके साथ ही 20 सितंबर को राजधानी भोपाल सहित हर जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisment

कांग्रेस का (Kisan Nyay Yatra) आरोप है कि प्रदेश के किसान सरकार से नाराज हैं, क्योंकि सरकार बनने के 9 महीने बाद भी किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि किसानों की मांगें पूरी होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

भारतीय किसान यूनियन के जल सत्‍याग्रह का आज दूसरा दिन

झाबुआ जिले में सोयाबीन के भाव बढ़ाये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले  पेटलावद में जल सत्याग्रह का आज दूसरा दिन है। आपको बता दें कि बीती रात्रि में किसानों ने नदी में ही खाना खाया।

रामगढ़ की लाडकी नदी पर हो रहे  इस सत्याग्रह में किसानों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, किसानों की मांग है कि कलेक्टर मौके पर पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री से सोयाबीन के भाव को लेकर बात करवाएं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने की महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना: झाड़ू थामकर मंदिर में की सफाई, कहा-उज्जैन में संस्कृति की परंपरा

Farmers of Bhopal district will gather in Ratibad on 20 September; Kisan Nyay Yatra; Soyabean; MP Congress Madhya Pradesh Congress Protest congress Kisan Nyay Yatra Umang Singhar Appeal Farmer Rights Movement Madhya Pradesh Farmer Issues Support Price Hike Demand Umang Singhar appeals to farmers BJP Government Faces Criticism Congress Demand for Farmer Rights
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें