Advertisment

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी का मोदी पर तंज

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया

author-image
Kalpana Madhu
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी का मोदी पर तंज

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

Advertisment

https://twitter.com/INCIndia/status/1746494350677381363

राहुल ने आगे कहा- हम आपकी सुनने आए हैं, मन की बात सुनाने नहीं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।

'भारत जोड़ो यात्रा' की दूसरी कड़ी

मणिपुर से शुरू होकर कांग्रेस की यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।  इस दौरान राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे।

प्रमुख जगहों पर वह पैदल मार्च भी करेंगे। यह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की दूसरी कड़ी है, जिसमें नेता ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी। 3500 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' 12 राज्यों से होकर गुजरी थी।

Advertisment

संबंधित खबर:

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर के थोबल से शुरू कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मणिपुर से ही क्यों हुई इसकी शुरूआत?

वहीं, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' न्याय यात्रा' 15 राज्यों को कवर करेगी।

मणिपुर से यात्रा शुरू करने की खास वजह- राहुल

चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया।

मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में बीजेपी की नफरत की राजनीति है।

Advertisment

संबंधित खबर:

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज से शुरू होगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, मणिपुर से होगा आगाज और मुंबई में होगी खत्म

20 मार्च तक चलेगी यात्रा

ये यात्रा 11 दिनों में उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में 1,074 किमी की दूरी तय करेगी। यहां राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर किया जाएगा, जिसमें अमेठी, गांधी परिवार का गढ़ रायबरेली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है।

यात्रा झारखंड के 13 जिलों में आठ दिन तक 804 किमी चलेगी।  असम में भी आठ दिन और मध्य प्रदेश में सात दिन बिताए जाएंगे।  बिहार के सात जिलों में सात दिनों के लिए 425 किलोमीटर चला जाएगा।

Advertisment

ये भी पढें:

BMC News: भोपाल में CS के घर की ओर की सड़क का काम अधूरा, क्यों छोड़कर भागा ठेकेदार!

Gwalior News: ग्वालियर में TI के बेटे की गुंडागर्दी, पहले 3 लोगों को पीटा, फिर क्रिकेट बैट से की तोड़फोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में यातायात विभाग के सड़क सुरक्षा माह 2024 का आगाज

Ujjain News: CM डॉ. मोहन यादव ने राहगीरी आनंदोत्सव में जमकर किया डान्स, बांटे लड्डू

Advertisment

Top Hindi News Today: रामेश्वरम में MP श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, मल्लिकार्जुन खड़गे बने I.N.D.I.A के चेयरपर्सन

rahul gandhi Manipur to Mumbai Mallikarjun Kharge loksabha election hindi news Bharat Jodo Yatra 2.0 bharat jodo Nyay Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें