Advertisment

MP Congress News: हार के बाद दिल्ली में खड़गे-राहुल से मिले कमलनाथ, PCC चीफ का पद छोड़ने को कहा गया?

MP Congress News: हार के बाद दिल्ली में खड़गे-राहुल से मिले कमलनाथ, PCC चीफ का पद छोड़ने को कहा गया? पढ़े पूरी खबर Bansal News पर

author-image
Preeti Dwivedi
MP Congress News: हार के बाद दिल्ली में खड़गे-राहुल से मिले कमलनाथ, PCC चीफ का पद छोड़ने को कहा गया?

MP Congress News: मध्यप्रदेश में करारी हार झेलने के बाद अब एमपी कांग्रेस (MP Congress)  से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार वर्तमान पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात ​की।
जिसके बाद पार्टी हाईकमान द्वारा कमलनाथ को अपने पद से इस्तीफा देने और नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त ( MP Congress Chief) करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ani_digital/status/1732138493713822189

एमपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार

आपको बता दें 3 दिसंबर को आए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 ( Madhya Pradesh Assembly Elections)  के नतीजों में कुल 230 सीटों में से बीजेपी को 163 सीटों पर पूर्ण बहुमत मिला तो वहीं कांग्रेस केवल 66 सीटों पर सिमट कर रह गई।

जबकि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल की थी। जब कमलनाथ सीएम बने थ। हालांकि 15 महीने की बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

हुआ था हार पर मंथन

आपको बता दें चुनाव नतीजों में हुई हार को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में सभी विधायकों को बुलाकर हार पर मंथन किया गया। इसे लेकर एक पोस्ट किया गया।

Advertisment

जिसमें कहा गया था कि प्रत्याशियों और विधायकों ने जो प्राथमिक रिपोर्ट दी है, उस पर गंभीरता से चिंतन करने की आवश्यकता है और शीघ्र ही सभी प्रत्याशी विस्तृत रिपोर्ट मुझे देंगे। हम इस हार से सबक ले रहे हैं, कमियों को दूर कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी में आज से ही जुट रहे हैं। कोई भी पराजय हौसले को नहीं हरा सकती।

pcc chief kamalnath news MP election news mp congress news MP Breaking News kamalnath regin news kamalnath news congress news in mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें