Congress Leaders Join BJP: कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, विदिशा जिलाध्यक्ष, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक  BJP में हुए शामिल

Congress Leaders Join BJP: कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, विदिशा जिलाध्यक्ष, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक  BJP में हुए शामिल।

Congress Leaders Join BJP: कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, विदिशा जिलाध्यक्ष, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक  BJP में हुए शामिल

   हाइलाइट्स

  • एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका।
  • विदिशा जिलाध्यक्ष, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक  BJP में हुए शामिल।
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता।

Congress Leaders Join BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। कांग्रेस पार्टी के विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश कटारे, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्हे राम मंदिर में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने के बाद से ही उन्हें कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी।

   वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस के इन नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सदस्यता दिलाई। इस दौरान न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक संगठन महामंत्री हितानंद, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और रघुनंदन शर्मा सहित अन्य BJP नेता मौजूद रहे।

BJP में शामिल होने वालों में छतरपुर के कैलाश द्विवेदी शामिल हैं, जो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बहनोई हैं। इसके अलावा गौरिहार जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसी अनुरागी, अनिल दीक्षित, आशीष द्विवेदी BJP में शामिल हुए हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1756953531540553794?s=20

   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान

सदस्तया दिलाने के बाद इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा, कि जो लोग कुछ करना चाहते हैं, उनका BJP में स्वागत है। कुछ दिन पहले राघौगढ़ गया था। वहां लोगों ने कहा कि जिस परिवार को हम हमेशा से वोट देते आ रहे हैं। उस परिवार ने राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया।ये हिंदुत्व के मूल्यों की अवहेलना है।दिग्विजय सिंह आज भी बोले कि यह पॉलिटिकल स्टंट है।

संबंधित खबर:MP Budget Session 2024: कांग्रेस विधायक का ऊर्जा मंत्री को चैलेंज, बिजली प्रकरण के झूठे केस का आरोप गलत तो वे इस्तीफा देने को तैयार

क्या रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पॉलिटिकल स्टंट है? वहां के लोगों ने कहा कि हम दिग्विजय सिंह से पूछना चाहते हैं, कि यह दोहरा चरित्र क्यों है? जब करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भगवान श्री राम हैं, तो आप उनकी अवहेलना क्यों करते हो? देश के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया है। कांग्रेस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article