Advertisment

कांग्रेस का शिवराज सरकार पर आरोप, कहा- लैपटॉप योजना के बहाने बड़ा भ्रष्टाचार करने की तैयारी

author-image
Pooja Singh
कांग्रेस का शिवराज सरकार पर आरोप, कहा- लैपटॉप योजना के बहाने बड़ा भ्रष्टाचार करने की तैयारी

भोपाल: प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)  पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार (Corruption) का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि लैपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फर्जीवाड़ा करने जा रही है।

Advertisment

10 साल पुरानी लैपटॉप खरीदनें का आरोप

नरेंद्र सलूजा के मुताबिक, सरकार 10 साल पुराने लैपटॉप (laptop) खरीद रही है। इस खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता हो रही हैं। 20 हजार रुपए की कीमत वाली लैपटॉप को सरकार 50 हजार रुपए में खरीदेगी। सलूजा ने आगे कहा कि, सरकार ने लैपटाप देने की योजना बनाई है। जिसके तहत कुछ शर्तें भी तय की गई हैं।

इसके लिए विभागीय आदेश जारी कर निर्देश दिया गया है कि, 6वें जनरेशन के प्रोसेसर वाला खरीदी लैपटॉप मान्य होगा। 8 से 10 साल पुराने लैपटाप की देखरेख भी 7 साल तय की गई है। यानि इस पुराने प्रोसेसर के लैपटाप वर्ष 2020 में खरीदे जाएंगे और उनकी उम्र 7 सात तक ही रहेगी।

लैपटॉप में हैवी साफ्टवेयर झेलने की क्षमता नहीं

सलूजा ने आगे बताया कि जिस लैपटॉप को खरीदने के लिए सरकार ने शर्त तय की है वो सरकारी कामकाज के लिए उचित नहीं होंगे। उसमें हैवी साफ्टवेयर को झेलने की क्षमता नहीं होगी। जिस कीमत में सरकार यह लैपटॉप करीद रही है वो इतनी ही कीमत में आई-9 प्रोसेसर के लैपटाप खरीद सकती है। लेकिन सरकार की नियत सही नहीं है। शिवराज सरकार घोटाले, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा के लिए जानी जाती है। जमकर फर्जीवाड़ा करने के लिए शिवराज सरकार यह सब कर रही है।

Advertisment

दरअसल सीएम शिवराज ने कुछ दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सभी पटवारियों को लैपटॉप  बांटने के फैसले पर मुहर लगाई थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस प्रदेश सरकार पर लैपटॉप के बहाने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि, पटवारियों को लैपटॉप बांटने के दौरान शिवराज सरकार बढ़ा घोटाला करने वाली है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें