/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-12-28-at-11.12.11-AM.jpeg)
नई दिल्ली। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया के तहत गांधी ने पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ झंडा अपने हाथों में ले लिया और इसे कुछ देर के लिए हाथों में थामकर रखा। बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोग उपस्थित थे। आप भी देखें Video...
#WATCH दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराने के दौरान झंडा नीचे गिर गया। pic.twitter.com/ZeA6z6ycNK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
/bansal-news/media/post_attachments/dolon.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें