Advertisment

Hindi News: आज कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, नागपुर में रैली, कांग्रेस अध्यक्ष समेत, सोनिया, राहुल गांधी होंगे शामिल

Hindi News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। ये नेता नागपुर में रैली

author-image
Agnesh Parashar
Hindi News: आज कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, नागपुर में रैली, कांग्रेस अध्यक्ष समेत, सोनिया, राहुल गांधी होंगे शामिल

Hindi News: कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में एक विशाल राष्ट्रीय रैली जिसका नाम दिया गया हैं तैयार हम निकाली जाएगी। रैली में शामिल होने देशभर के राज्यों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नागपुर जा रहे हैं। रैली के माध्यम से कांग्रेसी सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होगी।

Advertisment

कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। ये नेता नागपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

नागपुर से कांग्रेस का पुराना नाता

नागपुर शहर से कांग्रेस पुराना नाता है, दिसंबर 1920 में कांग्रेस अधिवेशन भी नागपुर में आयोजित किया गया था। इस अधिवेशन में सीआर दास (जिनके पहले असहयोग और स्वराज की प्राप्ति के विचार पर गांधी से मतभेद थे) ने प्रस्ताव पेश किया। इसी अधिवेशन में कांग्रेस संगठन में कुछ परिवर्तन भी किए गए थे।

नागपुर के इस अधिवेशन में 15 सदस्यों की एक कांग्रेस कार्य समिति का गठन किया था। जिसको प्रतिदिन पार्टी के मामले की देखभाल करती थी। इसके अलावा नागपुर के इस अधिवेशन में कांग्रेस ने भाषाई आधार पर प्रांतीय कांग्रेस समितियों का संगठन ताकि वे स्थानीय भाषा का उपयोग करने वाले लोगों के साथ संपर्क में रह सकें।

Advertisment

कांग्रेस की वार्षिक सदस्यता शुल्क को घटाकर 4 आना कर दिया गया और यह 21 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी पुरुषों और महिलाओं के लिए खुला था।

नागपुर में है RSS का मुख्यालय

बता दें कि नागपुर में ही संघ का मुख्यालय है। ऐसे में कांग्रेस की इस राष्ट्रीय रैली को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

राहुल गांधी निकालेंगे भारत न्याय यात्रा

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congreess News) ने एक और यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी पार्टी के साथ भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली ये यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Advertisment

14 राज्यों को कवर करेगी यात्रा

कांग्रेस (Congreess News), इस यात्रा के जरिए देश के 14 राज्यों को कवर करेगी। भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही इस यात्रा में भी मुख्य फोकस राहुल गांधी पर ही होगा। भारत न्याय यात्रा के जरिए राहुल बस और पैदल 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेंगे।

हैं तैयार हम रैली नागपुर हिंदी न्यूज़ लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस स्थापना दिवस कांग्रेस नागपुर अधिवेशन We are ready rally Nagpur Lok Sabha Elections 2024 hindi news Congress Nagpur session Congress Foundation Day
Advertisment
चैनल से जुड़ें