Advertisment

चक्रवात की वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश के हालात, बिलासपुर में सबसे ज्यादा बारिश

author-image
Bansal news
चक्रवात की वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश के हालात, बिलासपुर में सबसे ज्यादा बारिश

रायपुर. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवात की वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश के हालात हैं। पिछले हफ्ते भर से राज्य में बारिश हो रही है। बिलासपुर और बस्तर संभाग में बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ के हालात नजर आ रहे हैं। रायपुर और बिलासपुर शहर में भी बारिश जारी है।

Advertisment

बता दें कि अब तक बिलासपुर में सबसे ज्यादा 950 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम 723 मि.मी. बारिश हुई है। जगदलपुर में 800 मि.मी. और रायपुर में अब तक 766 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बस्तर, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें