Advertisment

एसडीएम कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर महिला ने आत्महत्या की, 12के खिलाफ मामला दर्ज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जींद (हरियाणा), एक जनवरी (भाषा) हरियाणा के जींद जिले के उचाना नगर स्थित एसडीएम कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर के तौर पर कार्यरत 35 वर्षीय एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि महिला ने एक सुसाइड नोट और एक ऑडियो क्लिप छोड़ी है जिसमें उसने एसडीएम कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है।

उचाना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत और मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

उचाना पुलिस थाने प्रभारी रवींद्र धनखड़ ने कहा, ‘‘शिकायत में एसडीएम को भी नामजद किया गया है।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि महिला ने आत्महत्या करने से पहले चार पृष्ठ का एक सुसाइड नोट और एक वॉयस रिकॉर्डिंग छोड़ी है।

धनखड़ ने कहा कि उसने जींद के पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि महिला एसडीएम कार्यालय में अनुबंध के आधार पर कार्यरत थी। उन्होंने कहा कि उसके परिवार ने दावा किया है कि वह हरियाणा के जींद जिले के उचाना में एसडीएम कार्यालय में काम करने वाली एकमात्र महिला थी।

Advertisment

धनखड़ ने कहा, ‘‘सुसाइड नोट में महिला ने दावा किया है कि कुछ कर्मचारी आधिकारिक मामलों में कुछ गलत काम करने के लिए उस पर कथित तौर पर दबाव बनाते थे, लेकिन वह इनकार कर देती थी।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने यह भी लिखा है कि उसने कुछ कर्मचारियों की कथित गलत हरकतों के बारे में एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धनखड़ ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार तड़के महिला की बेटी का फोन आया जिसने कहा कि उसकी मां ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम वहां पहुंचे तो महिला की मृत्यु हो चुकी थी। घटना के समय, उसका 10 साल का बेटा और 15 साल की लड़की घर पर थे, जबकि उसका पति, जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है, ड्यूटी पर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौके से, हमने एक सुसाइड नोट और पास में रखे एक मोबाइल फोन से एक वॉयस रिकॉर्डिंग बरामद की। महिला ने पूरे मामले में एसडीएम कार्यालय के छह कर्मचारियों और एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठने वाले कुछ टाइपिस्टों को दोषी ठहराया है।’’

धनखड़ ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

भाषा. अमित पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें