भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह Digvijay Singh आज करीब 2 बजे इंदौर दौरे पर जाने वाले थे,लेकेिन अचानक उनका प्लान बदल गया। दिग्विजय सिंह ने आज अपना इंदौरा दौरा टालते हुए आज अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा कि दिल्ली में एक कांग्रेस की एक बैठक बुलाई गई है जिसमें शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए।
ये है मामला
एक दिन पहले जिला प्रशासन ने सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर बाबा ( Computer Baba ) द्वारा किया गया अतिक्रमण को उखाड़ फेंका । इंदौर में प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल computer baba jail भेज दिया था। बताया गया है कि कंप्यूटर बाबा कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद उनके समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया और जेल भेजा गया है। बता दें, कलेक्टर मनीष सिंह ने इस कार्य का जिम्मा एडीएम अजय देव शर्मा को दिया, जिसमें शर्मा अन्य एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों की टीम लेकर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की थी।
इंदौर में स्थित उनके आश्रम को तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने विरोध किया। कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा था कि, ‘यह मंदिर कलोता समाज का है अगर मंदिर तोड़ने की कार्यवाही की गई तो पूरा कलोता समाज सड़क पर आकर आंदोलन करेगा ने विरोध किया है।’
दिग्विजय सिंह ने किया था ट्वीट
इसी मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था ‘इंदौर में बदले की भावना से कंप्यूटर बाबा का आश्रम बिना किसी नोटिस दिए तोड़ा जा रहा है। यह राजनैतिक प्रतिशोध की चरम सीमा है। मैं इसकी निंदा करता हूं।
आज इंदौर जाने वाले थे दिग्विजय सिंह
जिला प्रशासन के द्वारा कंप्यूटर बाबा के Computer baba ashram broken आश्रम पर की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए दिग्विजय सिंह ने कई तरह के सवाल उठाए थे। दिग्विजय सिंह आज जेल में बंद कंप्यूटर बाबा Digvijay Singh meet computer baba से मिलने के लिए इंदौर जा रहे थे,लेकिन अचानक उनको दिल्ली जाना पड़ा जिस कारण वे इंदौर नहीं जा पाए।