Advertisment

Nagriya Nikay Chunav 2021: चुनावों में भाजपा के टिकट के लिए मची होड़, कार्यक्रम में भड़क गए जिलाध्यक्ष

Nagriya Nikay Chunav 2021: चुनावों में भाजपा के टिकट के लिए मची होड़, कार्यक्रम में भड़क गए जिलाध्यक्षCompetition-for-BJP-ticket-in-elections-District-President-erupted-in-the-program

author-image
Bansal News
Nagriya Nikay Chunav 2021: चुनावों में भाजपा के टिकट के लिए मची होड़, कार्यक्रम में भड़क गए जिलाध्यक्ष

शहडोल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Nagriya Nikay Chunav) का माहौल तेज हो गया है। भाजपा (BJP) सहित अन्य पार्टियां इसकी तैयारी में जुटी हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच होड़ मची है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है शहडोल जिले में। यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के बीच पहले हम, पहले हम... की होड़ लग गई। इस होड़ को देखकर जिलाध्यक्ष भड़क गए। दरअसल शहडोल के धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र में प्रबुद्ध जनों की चर्चा का आयोजन किया था। इस चर्चा में शहर के प्रबुद्धजनों से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करनी थी। लेकिन इस चर्चा में प्रबुद्धजनों को बुलाने की जगह भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो गए।

Advertisment

जिलाध्यक्ष ने लगाई फटकार
जिसको लेकर चर्चा में शामिल होने आए कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला अध्यक्ष (BJP Jiladhyaksh) ने नाराजगी जताते हुए, कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष को फटकार लगा दी। साथ ही आगामी 4, 5 दिन के अंदर पुनः बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया है। वही इस बैठक में भाजपा के नागपलिका अध्यक्ष व पार्षद के दावेदार ज्यादा दिखे। भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा धनपुरी में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रबुद्ध जनों से चर्चा का आयोजन किया गया था। धनपुरी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्रीय मुद्दे टटोलने का प्रयास किया जाना था। लेकिन इस आयोजन में प्रबुद्ध नागरिकों को बुलाने की बजाय खुद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो गए।

जिससे भाजपा का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने नाराजगी जताते हुए, कार्यक्रम के आयोजक धनपुरी मंडल अध्यक्ष को फटकार लगाई। इसके साथ ही आगामी 4, 5 दिन के अंदर पुनः बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया है। अब यह बैठक पुनः आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि शहडोल जिले की धनपुरी नागरपिलका आय के मामले में प्रदेश के दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इस कारण धनपुरी नगरपालिका का चुनाव जिले में सबसे अहम माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Shahdol news shahdol nagar palika chunav Pradesh Breaking Hindi nagriya nikay chunav nagria nikay chunav MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dhanpuri nagar palika chunav bjp me lagi hod bjp me chunav ki hod
Advertisment
चैनल से जुड़ें