Advertisment

Employee Salary Hike Update: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! आने वाले साल में वेतन में होगा तगड़ा इजाफा

देश में कंपनियां अपने कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के बीच वर्ष 2023 में कर्मचारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं।

author-image
Bansal News
Employee Salary Hike Update:  कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! आने वाले साल में वेतन में होगा तगड़ा इजाफा

नई दिल्ली। Employee Salary Hike Update देश में कंपनियां अपने कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के बीच वर्ष 2023 में कर्मचारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एओएन पीएलसी के भारत में वेतन वृद्धि के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार वेतन में 2023 के दौरान 10.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Advertisment

जानें क्या कहते है आंकड़ें

यह आंकड़ा फरवरी के वेतन में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से अधिक है। वहीं, 2022 के दौरान वेतन में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। अध्ययन के तहत देश में 40 से अधिक उद्योगों की 1,300 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। इसमें कहा गया कि 2022 की पहली छमाही में नौकरी छोड़ने की दर 20.3 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रही। इसलिए कंपनियों पर वेतन में वृद्धि का दबाव है। यह दर वर्ष 2021 में 21 प्रतिशत के मुकाबले कम है।

अगले महीने जारी रहने के अनुमान

सर्वेक्षण के अनुसार, यह प्रवृत्ति अगले कुछ महीने जारी रहने की संभावना है। भारत में एओन में ह्यूमन कैपिटल सॉल्यूशंस भागीदार आर चौधरी ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों और उच्च घरेलू मुद्रास्फीति के बावजूद 2023 में भारत में अनुमानित वेतन वृद्धि ढहाई अंकों में होगी।’

west bengal employees da west bengal employees wb employees wb employee tcs salary update tcs salary hike salary hikes salary hike hike in salary govt employees salary increase govt employees news today govt employees news da latest update for employes da latest update central govt employees update Central govt employees central government employee assam employees salary hike news ap sachivalayam employees salary hike ap employees news salary
Advertisment
चैनल से जुड़ें