Advertisment

Fukrey 3 Release Date: जल्द आ रहे जुगाड़ू लड़के फुकरापंती के साथ, देखने के लिए नोट कर ले ये डेट

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर मंगलवार रात ‘फुकरे 3’ की रिलीज तारीख की जानकारी दी गई।

author-image
Bansal News
Fukrey 3 Release Date: जल्द आ रहे जुगाड़ू लड़के फुकरापंती के साथ, देखने के लिए नोट कर ले ये डेट

मुंबई। Fukrey 3 Release Date  कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ इस साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर मंगलवार रात ‘फुकरे 3’ की रिलीज तारीख की जानकारी दी गई।

Advertisment

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आपको बताते चले कि, इसे लेकर आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा गया, ‘‘ जुगाड़ू लड़के एक दिसंबर 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में और हंसी, जुगाड़ व फुकरापंती के साथ।’’ ‘फुकरे 3’ इससे पहले सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म चार दोस्त हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत सिंह) और जफर (अली फजल) की कहानी है, जो आसानी से पैसे कमाने के लिए कई जुगाड़ करते हैं।

जाने फिल्म का किसने किया निर्देशन

आपको बताते चले कि,  फिल्म ‘फुकरे 3’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। फिल्म के पहले दो हिस्सों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन की भूमिका में रिचा चड्ढा और पंडित जी की भूमिका में पंकज त्रिपाठी हैं।

Advertisment
Fukrey 3 Release Date Entertainment News big breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें