Advertisment

कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी मेरठ में दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Sunil Pal Kidnapping Controversy: कॉमेडियन सुनील पाल किडनैप मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।

author-image
Kushagra valuskar
कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी मेरठ में दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा, पुलिस ने पैर में मारी गोली

(रिपोर्ट-अभय शर्मा)

Sunil Pal Kidnapping Controversy: कॉमेडियन सुनील पाल किडनैप मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त वह दरोगा की पिस्टल छीनकर वाहन से कूद गया और फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

Advertisment

मेरठ पुलिस ने शनिवार को किया था गिरफ्तार

अभिनेता मुश्ताक खान किडनैप मामले में जहां बिजनौर पुलिस को सफलता हाथ लगी। शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेरठ पुलिस ने अपहरण का मास्टर माइंड लवी के खासमखास अर्जुन कर्णवाल को शनिवार रात को पकड़ा।

आरोपी से स्कॉर्पियो और दो लाख रुपये बरामद

आरोपी अर्जुन कर्णवाल के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार और 2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। फिरौती के लिए इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि लवी ही अपरहण की स्क्रिप्ट तैयार करता है। किस एक्ट्रर को बुलाना है कहां अपरहण करना है। किडनैपिंग के बाद कहां ले जाना है ये सब लवी डिसाइड करता था और हमे टॉस्क देता था।

अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस को बताया

आरोपी ने बताया कि किसका किडनैप करना है, कितनी फिरौती वसूलनी है। पूरी कहानी के बारे में सिर्फ लवी ही जानता था। अर्जुन के दिए गए बयान से पूरा घटना साफ हो गई है कि जितने भी लोग मेरठ और बिजनौर में पकड़े गए हैं। वे सिर्फ लवी के लिए काम करते थे और उसी के इशारों पर अपरहण की घटना को अंजाम देते थे।

Advertisment

एसएसपी विपिन तांडा ने कहा

मेरठ के एसएसपी विपिन तांडा ने बताया कि अर्जुन को रात को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे जांच के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी अर्जुन कर्णवाल ने एक दारोगा की पिस्टल छीन कर गाड़ी से कूद कर भाग गया। पीछा करने पर उसे ने उसी पिस्टल से पुलिस पर अंधा धुन फायरिंग कर दी।

जबावी फायरिंग में उसे गोली लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस लवी को पकड़ने लिए जाल बिछा रही है।

यह भी पढ़ें-

अब ये एक्टर हुआ किडनैप: सुनील पाल के बाद अब वेलकम के इस अभिनेता का अपहरण, इवेंट के बहाने बुलाकर ली 2 लाख रुपये की फिरौती

Advertisment

publive-image

कॉमेडियन सुनील पाल के बाद अब एक्टर मुश्ताक खान ने किडनैप होने का खुलासा किया है। बता दें, वेलकम मूवी के एक्टर मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने कहा है कि एक्टर को एक इवेंट के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया गया था। अपहरण करने वाली गैंग ने मुश्ताक को छोड़ने के लिए 2 लाख फिरौती भी वसूली और बंधक बनाकर प्रताड़ित भी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Sunil Pal comedial sunil pal sunil pal kidnapping सुनील पाल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें