Advertisment

Presidential Candidate Shot: कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारकर जान से मारने की कोशिश

Columbia Presidential Candidate Miguel Uribe Shot: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनावी रैली के दौरान गोली मार दी गई। उरीबे की हालत फिलहाल नाजुक है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Columbia Presidential Candidate Miguel Uribe Shot

Columbia Presidential Candidate Miguel Uribe Shot: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा हमला हुआ है। प्रमुख विपक्षी पार्टी सेंट्रो डेमोक्रेटिको के नेता और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को शनिवार शाम बोगोटा में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

Advertisment

स्थानीय मीडिया का कहना है कि उरीबे को तीन गोलियां लगी हैं, जिनमें से एक उनके सिर में भी लगी है। घटना के समय वे बोगोटा शहर के फोंतिबोन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

15 साल का लड़का हमले का आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस हमले के बाद एक 15 साल के एक किशोर को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस हमले के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। घटना के बाद शहर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

पार्टी और शहर प्रशासन की प्रतिक्रिया

सेंट्रो डेमोक्रेटिको पार्टी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि उरीबे को उस समय गोली मारी गई जब वे लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहीं, बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने भी हमले की पुष्टि की और कहा कि यह घटना फोंतिबोन इलाके में हुई।

Advertisment

राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं उरीबे

39 वर्षीय मिगुएल उरीबे कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते हैं। उनका बचपन से राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके दादा जूलियो सीजर 1978 से 1982 तक कोलंबिया के राष्ट्रपति रहे और लिबरल पार्टी से जुड़े थे। वे सामाजिक सुधारों के समर्थक थे, हालांकि कुछ सख्त नीतियों के कारण विवादों में भी रहे।

2026 में चुनाव, उरीबे माने जा रहे थे मजबूत उम्मीदवार

कोलंबिया में साल 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और मिगुएल उरीबे को विपक्ष की ओर से एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था। हमले के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Manish Kashyap Resigns BJP: बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने बीजेपी को सौंपा इस्तीफा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Advertisment

Manish Kashyap Resigns BJP

Manish Kashyap Resigns BJP: लोकप्रिय यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने शनिवार, 7 मई की रात फेसबुक लाइव के जरिए यह एलान किया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Gustavo Petro Miguel Uribe Colombian presidential candidate shooting in Bogotá Fontibón district Colombian national police Colombian politics attacker arrested
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें