Advertisment

Breaking News: प्रदेश में इस तारीख से खुल जाएंगे कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Breaking News: प्रदेश में इस तारीख से खुल जाएंगे कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी Colleges will open in the state from this date, Education Minister gave information

author-image
Bansal News
Breaking News: प्रदेश में इस तारीख से खुल जाएंगे कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

भोपाल। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से कॉलेज बंद पड़े हैं। हालांकि अब प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना का कहर थमने लगा है। इसी को देखते हुए अब प्रदेश में कॉलेज खोलने की भी अनुमति मिल गई है। अब प्रदेश में अगस्त महीने से कॉलेज खोले जाएंगे। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने दी है। मंत्री यादव ने मंगलवार को बताया कि लंबे अरसे बाद अगस्त में महाविधायलयों को खोला जाएगा। मंत्री ने कहा, की उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज खोलने की तैयारी पूरी कर ली है।

Advertisment

50 फीसदी स्टाफ के साथ कॉलेज खोले जाएंगे। मंत्री ने कहा कि अभिभावकों की मांग थी कि सुरक्षा के साथ कॉलेज प्रारम्भ हो। इसी के चलते, दोनों वेक्सीन डोज लगाने के बाद ही छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी। हजारों लोग इस लहर की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए थे। अब एक बार फिर कोरोना का कहर थमने के बाद प्रदेश में संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है। इसी को देखते हुए अब अगस्त महीने में कॉलेज खोलने की अनुमति दी जा रही है।

वैक्सीन लगवाना होगा अनिवार्य
बता दें कि उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि कॉलेज खुलने के बाद 50 प्रतिशत क्षमता की अनुमति रहेगी। साथ ही क्षात्रों को वैक्सीन लगवाना भी अनिवार्य होगा। गौरतलब है प्रदेश में 21 जून से कोरोना वैक्सीन का महाअभियान चलाया जा रहा है। मप्र के इस अभियान ने नए कीर्तिमान रचे हैं। मप्र अब तक वैक्सिनेशन के मामले में पूरे देश में नंबर 1 पर आ गया है। मप्र में एब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में अब तक मप्र इकलौता ऐसा राज्य बन गया है जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मप्र के लिए यह एक उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मप्र के इस अभियान की तारीफ की है। गौरतलब है कि जनसंख्या की दृ्ष्टि से कई राज्य मध्य प्रदेश से बड़े हैं। इसके बावजूद भी अब तक किसी राज्य में इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। वहीं अब वैक्सिनेशन के बाद प्रदेश में एक बार फिर कॉलेज खुलने की अनुमति दी जा रही है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me college reopen mp me college khulenge MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Mohan Yadav Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Higher Education Minister Mohan Yadav College Reopen
Advertisment
चैनल से जुड़ें