/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-12-15-at-10.28.40-AM.jpeg)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से ठंड और बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर भी जारी है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में फरवरी महीने के आने के बाद भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम के बारे में।
दिल्ली
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी बारिश होती रहेगी। बीते दिन भी राजधानी में बारिश हुई थी। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, कल से दिल्लीवासियों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
भोपाल
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी बारिश होने का अनुमान है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जयपुर
जयपुर में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
लखनऊ
लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लखनऊ में भी आज बारिश होगी।
पटना
पटना में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पटना में आज बारिश होगी।
श्रीनगर
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
रांची
झारखंड की राजधानी रांची में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें