पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी -

पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

चंडीगढ़, 16 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शनिवार को शीतलहर जारी रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 7.8 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट और गुरदासपुर में पारा क्रमश: 6.1, 6.6 और 9.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढका।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 4.2 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

नारनौल, रोहतक, भिवानी एवं सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 6.2, 6.6 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढका।

वैसे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे यात्रियों को परेशानी आयी।

भाषा राजकुमार उमा

उमा शाहिद

शाहिद

Share This

पंजाब और हरियाणा में शीतलहरहर चलती रही

चंडीगढ़, 16 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शनिवार को शीतलहर चलती रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 7.8 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पठानकोट, आदमपुर हलवारा फरीदकोट और गुरदासपुर में पारा क्रमश: 6.1, 6.6 और 9.2 डिग्री तक लुढका।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 4.2 और 4.9 रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नारनौल, रोहतक, भिवानी एवं सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 6.2, 6.6 और 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में पारा 5.8 डिग्री तक लुढका।

वैसे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे यात्रियों को परेशानी आयी।

भाषा राजकुमार उमा

उमा

Share This

0 Comments

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password