Advertisment

पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़, 16 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शनिवार को शीतलहर जारी रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 7.8 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट और गुरदासपुर में पारा क्रमश: 6.1, 6.6 और 9.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढका।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 4.2 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

Advertisment

नारनौल, रोहतक, भिवानी एवं सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 6.2, 6.6 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढका।

वैसे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे यात्रियों को परेशानी आयी।

Advertisment

भाषा राजकुमार उमा

उमा शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें