Advertisment

Cold Wave Alert : कड़ाके की भीषण ठंड से टेम्प्रेचर हुआ हाई ! दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर में IMD का अलर्ट, देरी से चली 42 ट्रेनें

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में जहां पर पूरा देश डूब गया है वहीं पर राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड से कई बर्फबारी हो रही तो कही बारिश का मौसम बना हुआ है।

author-image
Bansal News
Cold Wave Alert : कड़ाके की भीषण ठंड से टेम्प्रेचर हुआ हाई ! दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर में IMD का अलर्ट, देरी से चली 42 ट्रेनें

Cold Wave Alert : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में जहां पर पूरा देश डूब गया है वहीं पर राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड से कई बर्फबारी हो रही तो कही बारिश का मौसम बना हुआ है। जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों से भी ज्यादा ठंड राजस्थान और बिहार के कुछ जिलों में पड़ रही है। पटना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। वही पर राजस्थान के जोबनेर (जयपुर) में लगातार चौथे दिन पारा -2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

दिल्ली का मौसम कैसा

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देर हुईं। तस्वीरें आनंद विहार रेलवे स्टेशन की हैं। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड बढ़ने से लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "इस बार बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है इसलिए आग जलाकर बैठे हैं। कोहरा भी तीन दिन से बहुत ज्यादा पड़ रहा है और जिससे पहने हुए कपड़े भी गीले हो जाते हैं।"दिल्ली में आज घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। आपको बता दें कि,शनिवार को दिल्ली के रिज इलाके में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंचा और सफदरजंग में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया। सुबह 6 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट में 20 फ्लाइट्स डिले हुईं। हालांकि, किसी भी प्लेन के डायवर्ट होने की सूचना नहीं है। वहीं, दिल्ली पहुंचने वाली 36 ट्रेनें लगभग 5 से 6 घंटे लेट रहीं।

IMD का क्या है अलर्ट

आपको बताते चलें कि, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में अगले 2 से 3 दिनों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद कई जगहों पर टेम्प्रेचर 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने MP को लेकर आशंका जताई है कि अगले 2 दिनों में यहां का टेम्प्रेचर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ने से लोगों का काफी दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं: उत्तर रेलवे

Image

उत्तर प्रदेश: मेरठ में तापमान में गिरावट के कारण ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने शेल्टर होम, बस स्टैंड और गौशाला का निरीक्षण किया।कोल्ड वेव से पुश और जनहानि न हो उसके लिए अस्थाई और स्थाई शेल्टर होम में अलाव, कंबल की जांच कर रहे हैं। स्कूल की छुट्टियां 12 तक कर दी गई हैं और 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों का समय 10 बजे किया है। हम रविवार के बाद इस पर (छुट्टियां पर) आगे देखेंगे: ज़िलाधिकारी दीपक मीणा, मेरठ

:

yellow alert Weather Alert in Delhi Weather Alert uttar prdesh weather alert Red alert rain alert Orange alert imd cold wave alert imd alert on cold wave imd alert cold wave imd alert high alert in punjab hariyana high alert in punjab high alert in haryana heavy rain alert fog alert delhi red alert coldwave alert in north india coldwave alert cold waves in north india Cold Waves cold wave alert in delhi cold wave alert alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें