Advertisment

Cold Wave Alert : दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप प्रचंड ! देरी से चल रही 40 उड़ानें, आज 36 ट्रेनों की रफ्तार धीमी, जानें IMD का अलर्ट

दिल्ली हवाईअड्डे पर खराब मौसम के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है।

author-image
Bansal News
Cold Wave Alert : दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप प्रचंड ! देरी से चल रही 40 उड़ानें, आज 36 ट्रेनों की रफ्तार धीमी, जानें IMD का अलर्ट

Cold Wave Alert : देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जहां पर थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं पर दिन और रात का पारा नीचे गिरने से कड़ाके की ठंड लग रही है इसे लेकर ही मौसम विभाग की मानें तो, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Advertisment

फ्लाइटें हुई लेट

दिल्ली हवाईअड्डे पर खराब मौसम के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है।खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 40 उड़ानें देरी से चल रही हैं। सुबह 7 बजे तक किसी फ्लाइट के डायवर्जन की सूचना नहीं थी वहीं पर  राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड के कारण कुछ उड़ानें (दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू) विलंबित हुईं।

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बढ़ती ठंड और कोहरे से लोगों को दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। इसके अलावा नोएडा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शहर में कोहरा छाया दिखा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

Advertisment

थमी ट्रेनों की रफ्तार

दिल्ली: कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही है। तस्वीरें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की हैं। एक यात्री ने बताया, "हमारी ट्रेन का असल समय 5:50 था लेकिन अब 7:20 दिखा रहा है।" एक अन्य यात्री ने बताया, "हम गोरखपुर जा रहे हैं। हमारी ट्रेन कोहरे की वजह से 9 घंटा देर से चल रही है।"राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। तस्वीरें अक्षरधाम क्षेत्र की हैं।कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Image

जानें आईएमडी का अलर्ट

यहां पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि,पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज घने से बहुत घना कोहरा रहेगा. पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा देखा गया।

yellow alert in ap Weather Alert in Delhi Weather Alert uttar prdesh weather alert Red alert rain alert imd cold wave alert imd alert cold wave imd alert high alert in punjab high alert in haryana fog alert delhi red alert cold waves in telangana cold waves in north india cold waves in andhra pradesh cold waves in adilabad Cold Waves cold wave alert in telangana cold wave alert in ap and telangana cold wave alert in ap cold wave alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें