Advertisment

छत्‍तीसगढ़ मौसम में बदलाव: अंबिकापुर सबसे ठंडा, प्रदेश में चार दिन बाद गिरेगा पारा; इस तारीख से पड़ेगी में अच्‍छी ठंड

Chhattisgarh Winter 2024: छत्‍तीसगढ़ मौसम में बदलाव, अंबिकापुर ठंडा, प्रदेश में चार दिन बाद गिरेगा पारा; इस तारीख से पड़ेगी में अच्‍छी ठंड

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh Winter 2024

Chhattisgarh Winter 2024

Chhattisgarh Winter 2024: छत्‍तीसगढ़ में अभी रात और दिन का तापमान अभी सामान्‍य से ज्‍यादा है। ऐसे में दिन के समय में धूप चुभ रही है। वहीं रात के समय में सुबह-सुबह हल्‍की ठंडी का जरूर अहसास हो रहा है, लेकिन ठंडी का इंतजार अभी प्रदेशवासियों को है। मौसम विभाग के अनुसार अब नवंबर के दूसरे सप्‍ताह से ठंड की शुरूआत होने वाली है। लगभग 10 नवंबर के बाद से ठंडी का दौर शीघ्र ही शुरू होने वाला है। हालांकि अंबिकापुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

मौसम विभाग रायपुर (Chhattisgarh Winter 2024) के द्वारा जानकारी दी गई कि 10 नवंबर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। चार दिन बाद प्रदेश में हवा की दिशा में बदलाव होगा। हवा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी। इससे बादल छट जाएंगे और दिन और रात के तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही प्रदेश में ठंड की दस्‍तक शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्‍ताह से दिसंबर में कड़ाके ठंड पड़ने की संभावना है।

एक दिन पहले इस तरह रहा प्रमुख शहरों का पारा

Chhattisgarh Raipur Winter 2024

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh Winter 2024) के 5 जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा रहा। इन शहरों में प्रमुख रायपुर 33 डिग्री, दुर्ग 33.6 डिग्री, कोरबा 32.2 डिग्री, राजनांदगांव 32.2 डिग्री और बालोद में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ ही 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा।

रात में हल्‍की ठंडी का होने लगा अहसास

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Chhattisgarh Winter 2024) में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि अच्‍छी ठंडी का इंतजार अभी है। रायपुर में रात का पारा दो डिग्री तक गिरा है। वहीं दिन के तापमान में अभी बढ़ोतरी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। छत्‍तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में रात के तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। आज रायपुर समेत बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्‍य से कम रिकॉर्ड किया जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर दक्षिण उपचुनाव: डोर-टू-डोर बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्‍याशी कर रहे प्रचार, दोनों दलों के लिए ये सीट क्‍याें है खास

हवा की दिशा में बदलाव से गिरेगा पारा

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि 10 नवंबर के बाद हवाओं (Chhattisgarh Winter 2024) की दिशा उत्‍तर से उत्‍तर-पूर्व हो जाएगी। इससे मौसम साफ हो जाएगा। इसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके बाद कड़ाक की ठंड का असर भी शुरू हो जाएगा। नवंबर के दूसरे पखवाड़े के आधे दिन बीत जाने के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक करीब 20 नवंबर के बाद से अच्‍छी ठंडी पड़ने लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना: सास-बहु का हुआ झगड़ा, पोते ने दादी को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Advertisment
hindi news Chhattisgarh Winter chhattisgarh news cg weather update news CG weather update cg weather today cg weather forecast news CG news CG daily weather forecast Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें