Advertisment

COLD In MP : कर लें तैयारी अलाव की! MP के इन 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

author-image
Preeti Dwivedi
COLD In MP : कर लें तैयारी अलाव की! MP के इन 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

भोपाल। COLD In MP  एमपी में ठंड अपना असर दिखा रही है। mp bansal हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं mp weather के कारण मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दी है। सोमवार को सुबह आसमान में छाए बादल कोहरे का अहसास करा रहे थे। मौसम विभाग ने भी आने वाली चार दिनों के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटों में खजुराहों में पारा 6 डिग्री पर पारा आ गिरा है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चलने लगी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जबलपुर, बैतूल, खरगोन, सिवनी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नही 25 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना भी जताई है। हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दी है। बीते दो दिन से रात का पारा 10 से 12 डिग्री के बीच रहा। कहीं-कहीं यह 7 डिग्री तक आ गया है। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।

इन जिलों में अलर्ट जारी —
आपको बता दें प्रदेश के खजुराहो में पारा 6 डिग्री पर आ गिरा है। तो वहीं जबलपुर, बैतूल, खरगोन, सिवनी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना पारा —
बैतूल — 8
खरगोन - 10
जबलपुर — 9.5
खजुराहो - 6 .0
नौगांव - 7.2
भोपाल - 10.2
इंदौर 12.1

Advertisment

25 नवंबर से कड़ाके की ठंड —
मौसम विशेषज्ञ अशफाक हुसैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में इसी तरह असर दिखाई देगा। तो वहीं 25 नवंबर से प्रदेश के पांच जिलों में शीत लहर का प्रकोप देखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि घर से बाहर निकलते समय बचाव करें।

weather center topnews Rain in Madhya Pradesh mp weather update mp weather alert monsoon in madhya pradesh Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather alert madhya pradesh news madhya pradesh hindi news cold in mp cold in madhya pradesh bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें