Advertisment

पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़, 15 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। बठिंडा 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह के समय घने कोहरे छाए रहे। इससे दृश्यता कम हो गई और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.8 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 5.7 डिग्री सेल्सियस और 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.8 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में पारा क्रमश: 6.3 डिग्री सेल्सियस, 7.8 डिग्री सेल्सियस, 7.6 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

भाषा कृष्ण शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें