Advertisment

MP Weather Update: एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में Cold Day, Yellow Alert के साथ IMD ने जारी की चेतावनी

IMD ने MP के 10 जिलों में कोल्ड डे (Cold Day ) का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। खरगोन, मलाजखंड, शिवनी, दतिया में शीतल दिन रहा।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में Cold Day, Yellow Alert के साथ IMD ने जारी की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने एमपी के 10 से अधिक के जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी

आईएमडी ने कोल्ड डे (Cold Day ) का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के धार, खंडवा में शीतल दिन रहा। खरगोन, मलाजखंड, शिवनी, दतिया में शीतल दिन रहा। शिवनी में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1737697496984392009

इन जिलों में नहीं बदला तापमान

प्रदेश के कई जिलों में परिवर्तन देखने को नहीं मिला। भोपाल नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग के जिला में तापमान सामान्य रहा। शेष संभागों में भी तापमान सामान दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 26.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। तो वहीं सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री सेंटीग्रेड ग्वालियर में दर्ज हुआ।

Advertisment

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आम जनता के लिए ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है जिसके अनुसार ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा सकती हैं। कमजोर लोगों के लिए हल्के स्वास्थ्य की जनता है।
mp-weather-update-imd-21

मौसम विभाग के सुझाव

अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें।

ढीले-हल्के वजन कई लेयर वाले गर्म होने कपड़े पहनें।

सिर और हाथों को अच्छी तरह से गर्म कपड़ों से ढकें।

गर्म पानी का सेवन करें।

अगले 24 घंटे का मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज करने की आशंका जताई है। हवाओं की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनत तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में तापमान कितना रहेगा:

Advertisment

कहां कितना तापमान

ग्वालियर में 5.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

बेतूल में 7.5,भोपाल में 8.8,दतिया में 6.4 डिग्री

धार में 9.7,नर्मदापुरम में 11.0,इंदौर में 11.6 डिग्री

खंडवा में 9.0,खरगोन में 8.8,पचमढ़ी में 6.0 डिग्री

रायसेन में 7.8,राजगढ़ में 6.6,उज्जैन में 10.0 डिग्री

मंडला में 7.2,रीवा में 6.5,उमरिया और मलाजखंड में 7.3 डिग्री

सिवनी में 9.4, जबलपुर में 7.6, रीवा में 6.5, सागर में 8.7 डिग्री

भोपाल (Bhopal weather update)

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 22 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसी के साथ दिन में कुहासा देखने को मिलेगा।

इंदौर (Indore weather update)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कुहासा रहने की संभावना है। यहां दिन में ठंड कम रहने के आसार हैं।

जबलपुर (Jabalpur weather update)

यहाँ आज न्यूनतम तापमान 06 और अधिकतम तापमान 24 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कुहासा देखने को मिलेगा। यहां ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं।

Advertisment

ग्वालियर (Gwalior weather update)

ग्वालियर अंचल में भी ठुठरन भरी ठंड अब लोगों को परेशान करने लगी है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। आज न्यूनतम तापमान 06 और अधिकतम तापमान 22 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध रहने की संभावना है।

उज्जैन (Ujjain weather update)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 

Top News Today: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति 2024 का चुनाव, हरियाणा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई तीव्रता

लोकेशन पर पहुंचने से पहले “Google Maps” बताएगा रास्ते में मिलेगीं कौन-कौन सी दुकानें, मिलेगा नया फीचर ‘Address Descriptor’

MP News: देर रात IAS मनीष सिंह को कमिश्नर जनसंपर्क पद से हटाया,‌ IAS विवेक पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार

MP Weather Update: सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे

CG Weather Update: अंबिकापुर में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Bansal News mp weather update imd yellow alert 21 dec MP Weather Update Cold day in madhya pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें