Advertisment

Cognizant: आईटी कंपनी ने फ्रेशर्स के लिए ऑफर किया सालाना 2.5 लाख का पैकेज, युवा बोले बेराजगार ही ठीक, कंपनी चाय मैगी का पैसा दे रही

Cognizant: आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने फ्रेशर्स के लिए 2.5 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया है, जो कि उद्योग के मानकों के अनुसार बहुत कम है।

author-image
Rohit Sahu
Cognizant: आईटी कंपनी ने फ्रेशर्स के लिए ऑफर किया सालाना 2.5 लाख का पैकेज, युवा बोले बेराजगार ही ठीक, कंपनी चाय मैगी का पैसा दे रही

Cognizant: आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने फ्रेशर्स के लिए 2.5 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया है, जो कि उद्योग के मानकों के अनुसार बहुत कम है। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कंपनी को ट्रोल किया है और कहा है कि यही वजह है कि युवा रील बनाकर और यूट्यूबर बनकर खुश हैं। कंपनी हमारा मजाक उड़ा रही है। ये चाय मैगी का पैसा है। दूसरी तरफ, कंपनी के सीईओ को भारत में सबसे ज्यादा सैलरी मिल रही है। लोगों का कहना है कि यह अनुचित है और कंपनी को अपने कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए।

Advertisment

https://twitter.com/IndianTechGuide/status/1823217768784687482

कंपनी बोली सभी मानकों को पूरा कर रहे

लोगों ने कहा कि 2.5 लाख सालाना का पैकेज बहुत कम है और इससे फ्रेशर्स को अपना जीवन यापन करने में मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने कर्मचारियों को बेहतर सैलरी और सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। इस मामले में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने फ्रेशर्स को नौकरी की पेशकश करते समय सभी उद्योग मानकों का पालन किया है और सैलरी भी उद्योग के मानकों के अनुसार ही दी जाएगी।

फ्रेशर्स के लिए साल 2002 से नहीं बढ़ाया सैलरी पैकेज

कंपनी ने दुनियाभर में फैले अपने कारोबार के बावजूद साल 2002 से फ्रेशर्स के लिए एंट्री लेवल पैकेज को बरकरार रखा है. वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए, 2.5 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर युवाओं में व्यापक असंतोष है. एक तरफ कॉग्निजेंट अपने सीईओ को भारत में सबसे ज्यादा सैलरी देती है। वहीं, दूसरी तरफ 2024 में फ्रेशर्स को एक साल में सिर्फ 2.5 लाख रुपये सैलरी देने को तैयार है।

कंपनी  के सीईओ को मिलती है हाई सैलरी

सीईओ रवि कुमार सिंगीसेटी को पिछले साल 22.56 मिलियन डॉलर (करीब 186 करोड़ रुपये) की जबरदस्त सैलरी मिली थी। जनवरी 2023 में सीईओ बने सिंगीसेटी को 20.25 मिलियन डॉलर (लगभग 169.1 करोड़ रुपये) का एकमुश्त स्टॉक पुरस्कार मिला, जिससे वह 2023 में भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी सीईओ बन गए।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें