Advertisment

Coconut Malai Benefits : नारियल की मलाई के भी हैं अपने फायदे

जरा में ठंड और जरा में Coconut Malai Benefits गर्मी बनाता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है।

author-image
Preeti Dwivedi
Coconut Malai Benefits : नारियल की मलाई के भी हैं अपने फायदे

नई दिल्ली। जरा में ठंड और जरा में Coconut Malai Benefits गर्मी बनाता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी से राहत पाना चाह​ते हैं तो इसके लिए नारियल पानी के साथ—साथ नारियल की मलाई सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर, मैंग्नीज़, आयरन, ज़िंक, फॉसफोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसके क्या—क्या फायदे हैं।

Advertisment

जानें नारियल के 5 फायदे

घटाता है वजन
नारियल की मलाई खाने से आपका पेट Coconut Malai Benefits जल्दी भर जाता है। यह आपके शरीर में मौजूद फैट को बर्न करने का काम करती है। इसमें उपस्थित फाइबर हमें ज़रूरत से ज़्यादा भोजन करने से रोकते हैं। एक कप नारियल की मलाई आपको 3 ग्राम प्रोटीन देती है। साथ ही साथ यह वज़न घटाने wait loss में भी मदद कर सकती है। परंतु इसके उपयोग में सावधानी रखनी भी आवश्यक है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा इसका उपयोग वजन घटाने की वजाए वजन बढ़ा भी सकती है।

पाचन क्रिया बढ़ाती है।
नारियल की मलाई में पाई जाने वाली daisation फाइबर की अधिक मात्रा पाचन क्रिया के वरदान साबित होती है। नारियल की कच्ची मलाईदार गिरी पाचन संबंधी गड़बड़ियों के लिए फायदेमंद होती है। हमारे पेट के बैक्टीरिया के मज़बूत होने से हमें सूजन जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है।

दिल की सेहत का रखती है ख्याल
नारियल की मलाई में नारियल का तेल होता है। इसमें अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला वसा की उपलब्धता भी होती है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करती है।

Advertisment

शरीर को ठंडक पहुंचाता है
गर्मी की मौसम में आपको सड़क के हर कोने पर नारियल बिकते नज़र आ जाते हैं। गर्मियों मे न सिर्फ नारियल का पानी बल्कि इसकी मलाई भी शरीर को ठंडक पहुंचाती है। यह भीषण गर्मी से लड़ने में मदद करती है और नारियल के दूध या नारियल पानी की तरह ही हमारे शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

और भी हैं कई फायदे —
— नारियल की मलाई में मैंगनीज तत्व पाया जाता है। जो हमारी प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने में मदद करता हैं।
— शरीर में आई सूजन, वायरल और फंगल संक्रमण को रोकने में यह बहुत कारगार साबित होता है। यह हमारे रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में मदद करता है। साथ ही उच्च रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है।
— यदि आप अपनी त्वचा को मुलायम रखना चाहते हैं या सनबर्न या सूजन को दूर करना चाहते हैं तो नारियल की मलाई को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी, सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। इन्हें प्रोफेशनल चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Advertisment
हेल्थ टिप्स नारियल के फायदे नारियल की मलाई के फायदे Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Lifestyle and Relationship lifestyle Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP healthy lifestyle Health and Medicine health lifestyle hindi news health coconut meat benefits Coconut Malai Benefits coconut health benefits bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें