Advertisment

Co-WIN App: आम लोगों के लिए नहीं है कोई भी एप्लीकेशन! जानिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Co-WIN App: आम लोगों के लिए नहीं है कोई भी एप्लीकेशन! जानिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनCo-WIN App: There is no application for ordinary people! Know how you can register

author-image
Bansal Digital Desk
Co-WIN App: आम लोगों के लिए नहीं है कोई भी एप्लीकेशन! जानिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। 1 मार्च से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग दूसरे फेज में टीका लगवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए लोगों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि हम किस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जानकारी शेयर की जा रही है। उसमें कहा जा रहा है कि आप CO-WIN ऐप्लीकेशन के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। लोग प्ले स्टोर पर जाकर CO-WIN ऐप को खोज रहे हैं। लेकिन उन्हें ये ऐप मिल नहीं रहा है। लोग परेशान हैं कि वो कहां वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं। ऐसे में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने ट्विट करते हुए लिखा है, टीकाकरण के लिए रजिस्टेशन किसी ऐप के माध्यम से नहीं किया जाएगा। बल्कि इसके लिए आपको Co-WIN portal पर जाना होगा।

ऐप का इस्तेमाल सिर्फ ऑफिशयल लोग कर सकते हैं

बतादें कि सोमवार सुबह 9 बजे से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में सरकार ने साफ किया है कि प्ले स्टोर से जो लोग कोविन नाम की ऐप्लीकेशन को डाउनलोड कर रहे हैं वो आम लोगों के लिए नहीं हैं, इसका इस्तेमाल सिर्फ ऑफिशयल लोग ही कर सकते हैं।

Advertisment

यहां जाकर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अगर आप वैक्सीन के लिए पंजीयन करवाना चाहते हैं तो आपको cowin.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और अप्रूव आईडी की आवश्यकता होगी। अगर आप एक बार वैक्सीन की डोज ले लेते हैं तो फिर आपको दूसरे डोज के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। आपका 28 दिन बाद का अपॉइंचमेंट खुद ही बुक हो जाएगा। इसमें आप Add More करके सदस्य की संख्या भी बढ़ा सकते हैं।

ऐसे ले अपॉइंटमेंट

जब आप वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर लगें। इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके लिए आपके नाम के आगे कैलेंडर का साइन बना होगा, जहां आप तारीख और सेंटर बुक कर सकते हैं।

vaccination Program Indian Government Health Ministry Cowin App CoWIN COVID19 vaccine Covid Vaccine Registration Covid Vaccination covid coronavirus vaccine corona vaccine Co-WIN portal Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें