/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/CNG-Price-Hike.jpg)
LPG सिलेंडर की कीमतों के बाद अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को गोरखपुर में सीएनजी की कीमत 79.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले कीमत 74. 50 रुपये थी। तीन महीने में सीएनजी की कीमत प्रति किलोग्राम में 11 रुपये बढ़ चुकी है। इसके अलावा पीएनजी भी महंगी हो गई है। पीएनजी पर 6.50 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं। अब इसकी कीमत 45 रुपये हो गई है। इससे पहले 38.50 रुपये थी।
पिछले 6 महीनों में हुई तेजी से वृद्धि
दशे के कुछ शहरों में CNG की कीमतें 37% तक बढ़ाई गई हैं। गुजरात के अहमदाबाद में अदानी गैस ने सीएनजी की कीमतों में 37 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि गुजरात गैस ने गुजरात में अपने सभी ऑपरेटिंग क्षेत्रों में 30% की बढ़ोतरी की है। वही देश की राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस ने 33% दाम बढ़ाए है। जबकि महाराष्ट्र की माया नगरी मुंबई में महानगर गैस ने कीमतों में 27% की बढ़ोतरी की है।
एलपीजी के दामों में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी
नया महीना शुरू LPG Price Hike होते ही महंगाई की मार पड़ने लगी है। बीते 9 दिनों से पेट्रोल की कीमतें 9 बार बढ़ चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। जी हां ईधन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा किया है।
नऐ वित्तीय वर्ष की शुरुआत ​के साथ ही आम लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। जी हां सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी (LPG Price Hike) कर दी है। हालांकि आपको बता दे ये नई कीमतें 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price Hike) पर बढ़ाई गई हैं। आपको बता दें दिल्ली (Blue Colour Commercial LPG Cylinder Price In Delhi) में अब कीमतें बढ़ाने के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की कीमत 2,253 रुपये का हो गई है।
इस शहर में 2400 के पार —
चैन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी के सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। कोलकाता में यही सिलेंडर अब 2,351 रुपये का, मुंबई में 2,205 रुपये का और चेन्नई में 2,406 रुपये का हो गया है। आपको बता दें इसके पहले भी सरकार ने 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 105 रुपये का इजाफा किया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us