Advertisment

Jashpur News: सीएम बनने के बाद पहली बार गृह नगर पुहंचे विष्णुदेव साय, कुलदेवता के मंदिर में की पूजा

Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बन्दरचुआ तुर्री में अपने कुलदेवता सरदार बूढ़ा के दर्शन के लिए पहुंचे।

author-image
Agnesh Parashar
Jashpur News: सीएम बनने के बाद पहली बार गृह नगर पुहंचे विष्णुदेव साय, कुलदेवता के मंदिर में की पूजा

जशपुर। Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बन्दरचुआ तुर्री में अपने कुलदेवता सरदार बूढ़ा के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम बनने के बाद पहली बार कुलदेव के मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisment

कुलदेव के मंदिर की पूजा अर्चना

सीएम साय ने कहा यहां पर हमारे परिवार के कुल देवता का मंदिर है। मुख्यमंत्री बनने के बाद में पहली बार जशपुर आना हुआ, जो दायित्व हमें मिला है, उसको ठीक से निभा सके इसलिए हम यहां पर आशीर्वाद लेने आए हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1740648870370238908?s=20

कौंन हैं सीएम साय के कुलदेवता

तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से स्व. भगत साय पर बाघ ने हमला किया था। जिससे वहीं पर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे। जहां उन्होंने प्राण त्यागे थे वहां उनका वास मानकर साय परिवार अपने कुल देवता मानकर उनकी पूजा करता है।

मुख्यमंत्री के पूर्वज स्व. सरदार भगत साय (सरदार बुढ़ा) की स्मृति में मंदिर का कराया गया है निर्माण

तुर्री गांव के जंगलों में हैं कुलदेवा

तुर्री गांव के जंगलों में ही भगत साय की देव स्वरूप का वास मानकर बाघ की मूर्ति स्थापित कर पूजा की जाती है। दूसरे भाई दवेल साय के वंश वृद्धि के फलस्वरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आते हैं। साय परिवार के अलावा अन्य ग्रामीण भी तुर्री के इस स्थान को आस्था और अध्यात्म का विशेष स्थान मानते हैं।

Advertisment

मुख्यमंत्री के पूर्वज स्व. सरदार भगत साय (सरदार बुढ़ा) की स्मृति में मंदिर का कराया गया है निर्माण

यह जगह चारों तरफ जंगलों से घिरी हुई है। इस देव स्थल के विशेष महत्व के कारण यहां से गुजरने वाले लोग फूल, पत्ती आदि अर्पित करने पश्चात ही यहां से आगे बढ़ते हैं।

गृह जशपुर पहुंचे सीएम साय

सीएम साय गुरुवार को ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे थे। गुरुवार रात को दुलदुला ब्लॉक के चिरईटांड पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के बीच ग्रामीणों ने जोशीले नारों और भरपूर ऊर्जा के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

लोगों ने किया स्वागत

वहीं मुख्यमंत्री साय ने भी पूरी विनम्रता के साथ ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। ग्राम सलिहाटोली पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर विष्णुदेव साय का स्वागत किया।

Advertisment

गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया

अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों मिले सीएम

वहीं कुनकुरी के रोड शो में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोगों का उत्साह देखकर उनसे मिलने गाड़ी से उतर गए। यहां लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने के लिए महिलाएं और बच्चे घरों से निकलकर बाहर सड़कों पर आ गए।

दिवाली जैसा दिखा माहौल

लगातार आतिशबाजी से कुनकुरी में दिवाली जैसा माहौल दिखा। बड़े-बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोगों का स्नेह और सम्मान देखकर मुख्यमंत्री भाव-विभोर हो उठे। रोड शो के दौरान लोग हाथों में अपने परिवार के नाम की तख्तियां लिए खड़े थे।

ये भी पढ़ें:

29 Dec 2023 Rashifal: आज मकर राशि के जातकों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

Aaj Ka Shubh Kaal – 29 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की तृतीया तिथि (शुक्रवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल   

Indore News: ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

CG News: छत्‍तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा BCCI का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जल्‍द शुरु होगा निर्माण

Indore News: ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

chhattisgarh news jashpur news जशपुर न्यूज Chief Minister Vishnudev in Jashpur CM's family deity
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें